फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ovrspeed car jumped off the road and fell into the field, the death of businessman

ओवरस्पीड कार सड़क से उछलकर खेत में गिरी, कारोबारी की मौत

Fri, 17 Feb 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Fri, 17 Feb 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ovrspeed car jumped off the road and fell into the field, the death of businessman
राजकुमार - फोटो : अमर उजाला
राजनगर एक्सटेंशन-करहेडा रोड पर एक कारोबारी की तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगी लोहे की ग्रिल तोड़ती हुई उछलकर करीब आठ फीट नीचे खेत में गिर गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और कारोबारी की मौत हो गई। 
विज्ञापन


मृतक राजकुमार अग्रवाल (45) पुत्र वेदप्रकाश अग्रवाल निवासी डी ब्लाक नंदग्राम थे। वह हिंडन विहार में वाटर टैंक बनाने का कारोबार करते थे। बुधवार देर रात वह राजनगर एक्सटेंशन चौराहे से जीटी रोड की तरफ  जा रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, उनकी कार की स्पीड 100 से ऊपर थी। इसी कारण सिटी फोरेस्ट के पास सड़क पर बने डी-टाइप के टर्निंग प्वाइंट पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर लोहे की ग्रिल से टकराई और कई बार पलटी खाकर नीचे खेत में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और हादसे में राजकुमार की मौत हो गई। इस संबंध में एसएचओ सिहानी गेट अवनीश दीक्षित ने बताया कि मृतक की जेब से मिले दस्तावेजों के उसकी शिनाख्त हुई। उन्होंने बताया कि स्पीड तेज होने के कारण कार नियंत्रित नहीं हो सकी। 


रात भर खेत में पड़ी रही कार
हादसे के बाद रातभर कार खेत में पड़ी रही, जिसमें राजकुमार का शव भी था। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने क्षतिग्रस्त कार को देखा तो उसमें एक शव पड़ा हुआ था। लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। तब पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed