{"_id":"58878f574f1c1ba333cf4f3e","slug":"oung-men-from-the-car-collision-killed-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से युवक की मौत, तीन घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से युवक की मौत, तीन घायल
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 24 Jan 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
कार एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैन मंदिर के सामने तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हो गए। इसके अलावा अलग-अलग मामलों में दो लोगों की मौत हुई है, जिनकी पहचान नहीं हो सकी है।झारखंड निवासी रघु रजापुर में रहता था और बेलदारी करता था।
विज्ञापन
जैन मंदिर के सामने मंगलवार सुबह को उसे तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की टक्कर लग गई, जिससे वह घायल हो गया। कार चालक ही उसे नजदीक के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस हादसे में कार की टक्कर लगने से तीन और लोग भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में देर शाम तक कविनगर थाने में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी।दूसरी तरफ, मंगलवार को अलग-अलग मामलों में दो लोगों की मौत हो गई। मुरादनगर में आईटीएस कालेज के पास सोमवार को करीब 55 साल का एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला था, जिसे सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया था,
विज्ञापन
जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई है। इसके अलावा नगर कोतवाली क्षेत्र में 35 साल का एक युवक बेहोशी की हालत में मिला, जिसे संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी भी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। दोनों की ही पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त की कोशिश कर रही है।
कैंटर ने मारी कार में टक्कर, बाल-बाल बचे मजिस्ट्रेट
विजयनगर बाईपास के नजदीक तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई, उसमें सवार रेलवे के एक मजिस्ट्रेट बाल-बाल बच गए।विजयनगर पुलिस के मुताबिक, मथुरा रेलवे के एक मजिस्ट्रेट होंडा सिटी कार से एनएच-24 होते हुए जा रहे थे।
तिगरी कट केपास उनकी कार में टैंकर की जोरदार टक्कर लगी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि मजिस्ट्रेट बाल-बाल बच गए। इस दौरान भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। एसएचओ ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। न ही कोई कार्रवाई की गई है।