{"_id":"5942d0db4f1c1beb2f8b45eb","slug":"one-arrested-in-robbery-of-rs-54-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"54 लाख की लूट में शामिल एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
54 लाख की लूट में शामिल एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्थला पीर (साहिबाबाद) के सामने कारोबारी और उसके परिवार के साथ हुई करीब 54 लाख की लूट में शामिल एक बदमाश को पुलिस ने कविनगर रामलीला मैदान से धर दबोचा। उसके पास से एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने बताया कि कविनगर पुलिस ने बुधवार रात चेकिंग के दौरान कविनगर रामलीला मैदान से आरोपी हसन अहमद निवासी प्रेम नगर, लोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लूट और हत्या के प्रयास के कई मामलों में वांछित था। पूछताछ में सामने आया है कि उसने 16 अप्रैल को अपने चार साथियों के साथ अर्थला पीर के सामने कारोबारी के परिवार से करीब 54 लाख की ज्वैलरी लूट ली थी।
विज्ञापन
उसके अन्य साथी पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं।