फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   On the strength of the rape pistol girl kidnapped

महिला को अगवा कर तमंचे के बल पर किया रेप

Sun, 06 Nov 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 06 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
On the strength of the rape pistol girl kidnapped
rape - फोटो : File Photo
 कविनगर थाना क्षेत्र में दबंग ने एक महिला को अगवा कर कार में तमंचे के बल पर रेप किया। कई दिनों तक पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर महिला ने आरोपी के खिलाफ डीएम से शिकायत की। डीएम के आदेश के बाद कविनगर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


पीड़िता कविनगर थाना क्षेत्र में अपने दो बच्चों के साथ रहती है। आठ साल पहले पीड़ित महिला के पति की मौत हो गई थी। महिला के पति उत्तर प्रदेश पुलिस में थे और गाजियाबाद में तैनात थे। पति की मौत के बाद महिला ने नोएडा सेक्टर-63 की एक एक्सपोर्ट कंपनी में जॉब की थी।
विज्ञापन


इसी दौरान उसकी बुलंदशहर के आकलपुर मियाना के रहने वाले ओमप्रकाश से कंपनी में ही मुलाकात हुई। ओमप्रकाश उसी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात था। महिला के मुताबिक आरोपी ओमप्रकाश ने पांच साल पहले उससे कहा था कि वह विधुर है और उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई थी और उसने उसे शादी करने का झांसा देकर उससे तीन लाख रुपये भी उधार लिए थे, जो उसने अभी तक नहीं लौटाए हैं। रुपये मांगने पर आरोपी युवक दबंगई करता था।

चार साल पहले आरोपी ने महिला को दोस्त के घर ले जाकर तमंचे के बल पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। दो साल पहले आरोपी ने महिला को बुलंदशहर में भतीजा होने की पार्टी पर आमंत्रित किया था।

वहां जाने पर उसे पता चला कि आरोपी की पत्नी जिंदा है। इसके बाद से महिला ने आरोपी से संबंध तोड़ लिए और वह बच्चों के साथ कविनगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने लगी। इसी बीच आरोपी ने महिला को फोन कर कहा कि उसने संबंध बनाने वाली बात अगर पुलिस और उसकी पत्नी से कही तो वह उसे और उसके दोनों बच्चों को जान से मार देगा।

पीड़िता ने बताया कि 26 अक्तूबर को वह कलक्ट्रेट से पेंशन लेने पैदल जा रही थी। इसी दौरान आरोपी अपने एक साथी के साथ लग्जरी कार लेकर आया और उसे खींचकर कार में डाल लिया। आरोपी ने तमंचे के बल पर कार की पिछली सीट पर उसके साथ रेप किया।

इस दौरान आरोपी कार को लेकर इधर से उधर घूमता रहा। वह महिला को दोस्त के घर ले गया, जहां उसने महिला की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाई। वारदात के बाद पीड़ित महिला ने कविनगर थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

लेकिन पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे बिना रिपोर्ट दर्ज किए ही थाने से भेज दिया। इसके बाद महिला ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ डीएम और एसएसपी से शिकायत की। कविनगर पुलिस ने डीएम के आदेश के बाद पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज की। वहीं, इस संबंध में कविनगर एसओ अवधेश यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

गाजियाबाद की छात्रा से फरीदाबाद में रेप
फरीदाबाद के एक कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने अपने सीनियर पर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में केस दर्ज कराया है। आरोपी बीए तृतीय वर्ष के छात्र को फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया लेकिन मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मूलरूप से गाजियाबाद (यूपी) की रहने वाली छात्रा के मुताबिक जुलाई 2016 को सीनियर छात्र उसे फिल्म दिखाने की बात कहकर अपने साथ सेक्टर 11 स्थित एक होटल ले गया। आरोप है कि वहां उसने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई।

इसे पीते ही वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो खुद को होटल के कमरे में बिस्तर पर निर्वस्त्र पाया। पूछने पर सीनियर ने किसी को बताने पर अहित करने की धमकी दी। इसके बाद उसने छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

दस दिन बाद फिर जबरन अपने साथ बाजार स्थित एक स्कूल के कमरे में ले गया और वहां भी दुष्कर्म किया। घटना के बाद से पीड़िता मानसिक तनाव में रहने लगी। छात्रा को परेशान देख उसकी मां ने प्यार से पूछा तो उसने आपबीती सुनाई।


शुक्रवार को परिजनों के साथ महिला थाने पहुंची पीड़िता ने केस दर्ज कराया। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि जांच के बाद आरोपी छात्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed