{"_id":"5779631c4f1c1b72027f9c34","slug":"nupur-talwar-stay-preeti-jail-murder-accusesd","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में नूपुर तलवार संग रहेगी हत्यारोपी प्रीति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में नूपुर तलवार संग रहेगी हत्यारोपी प्रीति
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 04 Jul 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
मर्डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी डीलर धीरज हत्याकांड में गिरफ्तार हत्यारोपी पत्नी प्रीति डासना जेल में नीरा यादव और नूपुर तलवार के साथ रहेगी। इसी महिला बैरक में सांसद नरेंद्र कश्यप की पत्नी देवेंद्री भी बंद है।
विज्ञापन
बिल्डर जितेंद्र तोमर का हत्यारोपी बेटा अमित और मौसेरे भाई धीरज का हत्यारोपी वरुण दोनों मुलाहजा बैरक में बंद हैं। इन दोनों हत्याकांडों और उनके खुलासे की चर्चा डासना जेल में भी है।
विज्ञापन
नूपुर तलवार देश की सबसे चर्चित मर्डर मिस्ट्री आरुषि-हेमराज हत्याकांड में सजा काट रही है, जबकि पूर्व मंत्री नीरा यादव नोएडा प्लांट आवंटन घोटाले में सजायाफ्ता है। देवेंद्री, हिमांशी दहेज मृत्यु केस में जेल में बंद है।
विज्ञापन
बता दें कि 26 जून की रात सदरपुर में हुई प्रॉपर्टी डीलर धीरज की हत्या अवैध संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी प्रीति ने प्रेमी देवर केसाथ मिलकर कराई थी। 29 जून को पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया था। 26 जून की रात ही आरडीसी में बिल्डर जितेंद्र तोमर की हत्या की गई थी। एक जुलाई को पुलिस ने खुलासा किया कि बेटे अमित ने संपत्ति विवाद में उनकी हत्या की थी।