{"_id":"586be3b54f1c1bc6521597ad","slug":"nrhm-scam-lucknow-cbi-locality-of-the-drug-business-will-annunciate","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरएचएम घोटाला: लखनऊ के दवा कारोबारी के मोहल्ले में सीबीआई कराएगी मुनादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनआरएचएम घोटाला: लखनऊ के दवा कारोबारी के मोहल्ले में सीबीआई कराएगी मुनादी
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
न्यायालय
- फोटो : file photo
एनआरएचएम घोटाले के छह मामलों में फरार चल रहे लखनऊ के दवा कारोबारी सुरेंद्र पांडेय के खिलाफ सीबीआई कोर्ट ने 82 की कार्यवाही किए जाने के आदेश दिए हैं। कोर्ट के इस आदेश के बाद अब सीबीआई आरोपी के मोहल्ले में मुनादी करने और डुगडुगी बजवाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक अनुराग मोदी के अनुसार दवा कारोबारी सुरेंद्र कुमार पांडेय के खिलाफ एनआरएचएम घोटाले के कई मामलों में एफआईआर दर्ज हैं। फिलहाल वह जमानत पर बाहर चल रहा है। उसके एक मामले में गवाही भी हो चुकी है, मगर इसके बाद से ही वह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में मामलों की सुनवाई भी प्रभावित हो रही है। कोर्ट ने विगत तारीखों पर पेश न होने पर उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। मंगलवार को उसे छह मामलों में कोर्ट में पेश होना था, मगर वह नहीं आया।
विज्ञापन
इस पर विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया। इस मामले में कोर्ट ने सुनवाई के लिए अब 10 फरवरी की तारीख नियत की है।