फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   NRHM scam: Balrampur on the drug business will sue

एनआरएचएम घोटाला: बलरामपुर के दवा कारोबारी पर चलेगा मुकदमा

Fri, 03 Feb 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Fri, 03 Feb 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
NRHM scam: Balrampur on the drug business will sue
court shimla
एनआरएचएम घोटाले में फंसे बलरामपुर के दवा कारोबारी गंगाराम पर सीबीआई कोर्ट ने चार्जफ्रेम की कार्रवाई की है। विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा चलाए जाने के पर्याप्त साक्ष्य माने हैं। मामले की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने अब 8 फरवरी की तिथि नियत की है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आरोपी दवा कारोबारी सीबीआई विशेष कोर्ट में पेश हुआ। सीबीआई लोक अभियोजक अनुराग मोदी ने कोर्ट को बताया कि एनआरएचएम योजना के तहत बलरामपुर जनपद में सरकारी अस्पताल के लिए खरीदी गई दवाओं में आरोपी ने करीब पांच लाख का चूना सरकार को लगाया।
विज्ञापन


आरोपी ने इसके लिए विभिन्न दवा कंपनियों के फर्जी लेटर भी तैयार किए थे। मामले की सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने माना कि आरोपी के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र रचने और भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा चलाए जाने के पर्याप्त साक्ष्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने मामले में अभियोजन को गवाही शुरू कराने के आदेश दिया है। 8 फरवरी को अभियोजन अब अपना पहला गवाह कोर्ट में पेश करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed