फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Now the action related to the occupation will be reviewed everyday

अब कब्जे से जुड़ी कार्रवाई पर हर रोज होगी समीक्षा

Thu, 01 Jun 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद Updated Thu, 01 Jun 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Now the action related to the occupation will be reviewed everyday
कब्जे से जुड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों को लेकर जिला प्रशासन में बैठकों को दौर जारी है। इस बीच सभी समय सीमा खत्म होने के बाद भी सभी विभाग अपने संपत्ति पर अवैध कब्जे की रिपोर्ट नहीं दे पाए हैं, जिस पर जिला प्रशासन ने सख्त चेतावनी देते हुए शनिवार तक की मोहलत दी है।

विज्ञापन


उधर, अवैध कब्जा हटाने के लिए एंटी भूमाफिया टास्कफोर्स से जुड़ी कार्रवाई की हर रोज समीक्षा होगा। तहसील वार समीक्षा की जाएगी जिसमें बताना होगा कि कितनी संपत्ति को कब्जा मुक्त कराया गया।बीते महीने जिलाधिकारी मिनिस्ती एस. ने तहसील स्तर पर एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स का गठन किया था।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिया था कि 30 मई तक विभाग वार संपत्ति पर किए गए अवैध कब्जे का ब्यौरा मुहैया कराया जाए। अवैध कब्जे को लेकर एक रजिस्टर बनाया जाए, जिसमें विभाग को नाम और उनकी कितनी संपत्ति पर अवैध कब्जा किया गया है, उसका ब्यौरा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि बीते 10 साल में जिन विभागों की संपत्तियों पर कब्जा हुआ है। उन सभी विभागों में तैनात रहे अधिकारियों की रिपोर्ट भी शासन को भेजी जाएगी, ताकि उन पर भी कार्रवाई हो सके।

अब समय सीमा खत्म होने के बाद भी विभागों ने अवैध कब्जे व भूमाफियाओं को लेकर रिपोर्ट नहीं दी है जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई है। एडीएम- ई ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि सभी एसडीएम और विभागों को निर्देश दिया गया है कि शनिवार तक हर हाल में अवैध कब्जे पर रिपोर्ट उपलब्ध करा दी जाए।

इसी बीच अवैध कब्जे से जुड़ी कार्रवाई की हर रोज समीक्षा की जाएगी। उधर, एसडीएम सदर अतुल यादव का कहना है कि हमारी तरफ से रिपोर्ट तैयार की जा रही है। शुक्रवार तक रिपोर्ट तैयार कर दी जाएगी। इसी बीच हमारी तरफ एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स ने अवैध कब्जे हटाने का काम भी शुरू कर दिया है।

जिलाधिकारी ने पट्टा किया निरस्त
 भूमाफियाओं पर कार्रवाई के साथ ही विवादित पट्टों के खिलाफ भी जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, तालाब की जमीन पर काटे गए पट्टे को लेकर जिला प्रशासन सख्त है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी के आदेश पर गांव बम्हैटा में तालाब की जमीन पर काटे गए पट्टे का आवंटन निरस्त कर दिया गया।


बताया जा रहा है कि स्थानीय व्यक्ति की तरफ से तालाब की जमीन पर पट्टा काटने की शिकायत की गई थी, जिस पर यह कार्रवाई की गई। उधर, इस कार्रवाई के बाद अब उन सभी पट्टों पर शिकंजा कस सकता है जो तालाब की जमीनों पर काटे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed