{"_id":"587bb6954f1c1bd103efe55c","slug":"nh-24-manipulating-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-24 पर युवती से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनएच-24 पर युवती से छेड़छाड़
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 15 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
sareraah chhedachhaad
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-24 पर विजयनगर थाना क्षेत्र में एक बीपीओ में कार्यरत युवती से दो बाइक सवार युवकों ने छेड़छाड़ की। हालांकि युवती ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत नहीं की है।युवती (22) विजयनगर सेक्टर-9 में परिवार के साथ रहती है। वह नोएडा सेक्टर-63 में यूएसए बेस्ड एक बीपीओ में टीम लीडर है।
विज्ञापन
युवती ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे वह घर से शॉपिंग करने के लिए नोएडा जा रही थी। एनएच-24 पर विजयनगर तिराहा पर नोएडा जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी, तभी काले रंग की बाइक पर सवार दो युवक उसके पास आए और कहने लगे कि वे उसे छोड़ देंगे।
विज्ञापन
युवती ने जब मनचलों का विरोध किया तो उन्होंने उसका हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ की। युवती ने जब शोर मचाते हुए मनचलों का विरोध किया तो वे गाली गलौज करते हुए दिल्ली की ओर भाग गए।
विज्ञापन
इसके बाद युवती बिना पुलिस से शिकायत किए ऑटो में नोएडा चली गई। विजयनगर एसएचओ नीरज कुमार का कहना है कि पुलिस के पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।