फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nandgram arrests three arrested for collecting agent

नंदग्राम में कलेक्शन एजेंट से लूट करने वाले तीन गिरफ्तार

Thu, 15 Jun 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद Updated Thu, 15 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Nandgram arrests three arrested for collecting agent
लूट करने वाले तीन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

लूट का टारगेट लेकर घर से निकलने वाले तीन लुटेरों को सिहानी गेट पुलिस ने गिरफ्तार कर नंदग्राम में आइडिया के कलेक्शन एजेंट से हुई लूट का खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लुटेरे अब तक लूट और चोरी का शतक लगा चुके हैं। उनके पास से चोरी की बाइक, हथियार, ज्वैलरी और हजारों की नकदी बरामद की गई है। तीनों लुटेरे मौज-मस्ती के लिए लूट करते थे।

विज्ञापन


एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि 15 मई को बाइक सवार तीन युवकों ने नंदग्राम में आइडिया कंपनी के कलेक्शन एजेंट को चाकू मारकर सवा लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था। 12 जून को भी नये बस अड्डा के पास फैक्ट्रीकर्मी से 20 हजार लूटे थे।
विज्ञापन


बैग में फैक्ट्रीकर्मी का मोबाइल भी था। पुलिस ने मोबाइल ट्रेस कर जांच शुरू की और बुधवार रात नंदग्राम कट से तीनों बाइक सवार बदमाशों को दबोच लिया। लुटेरों से एक सोने का हार, तीन अंगूठी, 20500 की नकदी, दो तमंचे, चार कारतूस और एक चाकू बरामद किया है। पकड़े गए बदमाश सलमान, पंकज और आरिफ नंदग्राम के ही रहने वाले हैं। तीनों लूट के दौरान विरोध करने पर गोली मार देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट के लिए रोज टारगेट देता था सलमान
गिरोह का सरगना सलमान है, जो पहले कई मामलों में जेल जा चुका है। वह कुछ माह पहले ही जेल से जमानत पर आया है। एसपी सिटी ने बताया कि तीनों सलमान घर के पास मिलते थे। इस दौरान सलमान दोनों साथियों को लूट का टारगेट देता था कि उस दिन कितने लोगों से लूट करनी है। अमूमन रोजाना चार से पांच लूट का टारगेट रहता था।

घर से राजनगर एक्सटेंशन रोड पर निकलते ही वह अकेले जा रहे लोगों को निशाना बना लेते थे। आरोपी तमंचा लगाकर पर्स लूट लेते और आगे बढ़ते जाते। शाम तक चार से पांच लूट कर घर लौट आते। आरोपी अपने घर पर बताते थे कि वे एक मार्केटिंग कंपनी में जॉब करते हैं।

नंदग्राम निवासी सिपाही के घर की थी चोरी
एसपी सिटी ने बताया कि सलमान सात साल से लगातार चोरी और लूट की घटनाएं करता आ रहा है। 2014 में उसने सिहानी गेट इलाके में लूट का विरोध करने पर युवक को गोली मार दी थी। घटना में सलमान अपने साथी सत्यप्रकाश और धर्मेंद्र के साथ जेल गया था।


वहां से आने के बाद उसने अपना गिरोह बना लिया। करीब 10 दिन पहले पुराना बस अड्डा के पास लूट को अंजाम दिया था। पिछले साल नंदग्राम निवासी नोएडा में तैनात कांस्टेबल के घर हुई चोरी भी सलमान ने साथियों संग की थी। चोरों से बरामद सोने का हार और तीन अंगूठी कांस्टेबल के घर से ही चोरी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed