फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   missing schoolgirl jumped into Hindan

लापता छात्रा ने हिंडन में कूदकर दी जान

Tue, 30 May 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 30 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
 missing schoolgirl jumped into Hindan
नदी हिंडन - फोटो : file photo

बहन से झगड़ा होने के बाद घर छोड़कर गई 15 वर्षीय छात्रा ने हिंडन नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह पुलिस ने छात्रा का शव करहेड़ा पुल के पास से हिंडन से बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नंदग्राम निवासी मृतका के पिता निजी कंपनी में कार्यरत हैं और यहां परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार दोपहर वह पत्नी के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उनकी दो बेटियां घर पर अकेली थीं। शाम करीब छह बजे किसी बात पर दोनों बहनों का झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


इस पर नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय बेटी घर से बाहर भाग गई। बड़ी बेटी की सूचना पर वह तुरंत घर लौटे और उसकी खोजबीन शुरू की। रविवार शाम तक बेटी की जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने थाना सिहानी गेट में गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार सुबह पुलिस ने किशोरी का शव करहेड़ा पुल के पास हिंडन नदी से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ द्वितीय मनीष मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों ने एक किशोर पर जताया था अपहरण करने का शक
पुलिस के अनुसार शिकायत में परिजनों ने पास ही रहने वाले एक किशोर पर बेटी के अपहरण का शक जताया था। पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया था। पिता का कहना है कि किशोर उनके घर के आसपास चक्कर लगाता था। पुलिस ने पूछताछ के बाद किशोर को छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed