फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Milk van driver shot in broad daylight, robbed of Rs 25 thousand

दिनदहाड़े मिल्क वैन ड्राइवर को मारी गोली, 25 हजार रुपये लूटे

Thu, 22 Dec 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /लोनी
ब्यूरो, अमर उजाला /लोनी Updated Thu, 22 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Milk van driver shot in broad daylight, robbed of Rs 25 thousand
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
रामपार्क एक्सटेंशन कालोनी में बुधवार सुबह दिनदहाड़े नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशों ने मिल्क वैन के ड्राइवर को गोली मारकर 25 हजार रुपये लूट लिए। गोली उनके सिर को छूती हुई गाड़ी में जा धंसी। घायल वैन चालक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पटपड़गंज दिल्ली निवासी त्रिवेंद्र मदर डेयरी में मिल्क वैन चालक हैं। बुधवार सुबह वह लोनी में दूध की सप्लाई के लिए आए थे। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे वह रामपार्क एक्सटेंशन कालोनी के नेताजी पार्क के पास स्थित डेयरी पर दूध देने पहुंचे। दूध देने के बाद वह रुपये लेकर वैन में बैठे ही थे कि बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर एक बदमाश ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके सिर को छूती हुई गाड़ी में जा घुसी। इसके बाद बदमाश रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घायल त्रिवेंद्र ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। त्रिवेंद्र ने बताया कि बदमाश उनसे 25 हजार चार सौ रुपये लूट कर ले गए हैं। ट्रॉनिका सिटी थाना एसएचओ प्रशांत मिश्रा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।


- दो माह पूर्व भी हुई थी लूट                        
    दो माह पूर्व भी मदर डेयरी के एक ड्राइवर से सेंपल हाउस के पास बदमाशों ने गनप्वाइंट पर 34 हजार रुपये लूटे थे। आए दिन हो रही लूट की वारदातों से कालोनी के लोगों में भय का माहौल है। पुलिस घटनास्थल के पास और कालोनी के मुख्य रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed