फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mercedes car hit Scotty, death

मर्सिडीज ने स्कूटी सवार को उड़ाया, मौत

Tue, 15 Nov 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Tue, 15 Nov 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Mercedes car hit Scotty, death
कार - फोटो : अमर उजाला
होली चाइल्ड फ्लाईओवर पर सोमवार रात रांग साइड से आ रही एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने स्कूटी सवार कंपनी कर्मचारी को उड़ा दिया। हादसे में मौके पर ही स्कूटी सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार सवार भाग गए। सिहानी गेट पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। इस दौरान काफी देर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


एसएचओ सिहानी गेट अवनीश दीक्षित ने बताया कि मृतक की पहचान जगदीश पांडे (45) के रूप में हुई है। वह कटरा चौराहा, इलाहाबाद के रहने वाले थे और यहां शास्त्री नगर बागवाली कालोनी में रहते थे और लाल कुआं स्थित एक निजी कंपनी में जॉब करते थे।
विज्ञापन


हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। वह पत्नी को ट्रेन में बैठाकर वापस शास्त्री नगर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वीआईपी नंबर की मर्सिडीज कार कविनगर की तरफ से रांग साइड होली चाइल्ड चौराहे की तरफ आ रही थी जबकि स्कूटी सवार होली चाइल्ड चौराहे से कविनगर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार व्यक्ति करीब 10 फीट उछलकर दूसरी साइड सड़क पर गिरे। स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। कार डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट लाइट तोड़ती हुई दूसरी सड़क पर जाकर पलट गई।

 इस दौरान कार में आग भी लग गई। आरोपी कार से निकलकर भाग गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाई। सिहानी गेट पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।


दो बसों की भिड़ंत, एक घायल
 मालीवाड़ा पर सोमवार रात करीब 11 बजे दो बसों की भिड़ंत हो गई, इस दौरान सड़क पार कर रहा एक द्वियांग व्यक्ति घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed