फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Massage parlor raid, caught a young man including four young women

मसाज पार्लर पर छापा, चार युवतियां समेत एक युवक पकड़ा

Fri, 23 Jun 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद Updated Fri, 23 Jun 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Massage parlor raid, caught a young man including four young women
मसाज पार्लर - फोटो : demo pic

वैशाली सेक्टर-4 स्थित एक मॉल में शुक्रवार शाम को पुलिस ने एक मसाज पार्लर पर छापा मारा। पुलिस ने यहां से चार युवतियों और एक युवक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। जबकि तीन युवतियां और दो युवक चकमा देकर भाग निकले। पुलिस फरार युवक और युवतियों की तलाश कर रही है।      

विज्ञापन


  पुलिस को सूचना मिली थी कि वैशाली सेक्टर-4 स्थित एक मॉल में खुले एक मसाज पार्लर में देह व्यापार चल रहा है। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने शाम पांच बजे मसाज पार्लर में छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही मसाज पार्लर में हड़कंप मच गया। पुलिस को इस दौरान मसाज पार्लर में कुछ युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने चार युवतियाें और एक युवक को हिरासत में ले लिया, जबकि तीन युवतियां और दो युवक चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस को मसाज पार्लर से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। एसएसआई सुभाष गौतम ने बताया कि मसाज पार्लर में मसाज के नाम पर देह व्यापार चल रहा था। मसाज पार्लर का मालिक कौन है इसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिरासत में लिए गए युवक युवतियों से पूछताछ की जा रही है। मसाज पार्लर के नाम पर देह व्यापार करने वाले अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।      

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed