{"_id":"58e3d3514f1c1bf5465b60d3","slug":"mangalasutra-robbed-of-women-fleeing-in-front-of-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का मंगलसूत्र लूट पुलिस के सामने से भाग निकले लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का मंगलसूत्र लूट पुलिस के सामने से भाग निकले लुटेरे
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Tue, 04 Apr 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
gold
- फोटो : demo pic
इंदिरापुरम के मंगल बाजार चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो का इंतजार कर ही एक महिला का मंगलसूत्र लूट लिया। वारदात जहां हुई वहीं पास में पीसीआर वैन खड़ी थी लेकिन बेखौफ बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग निकले।
विज्ञापन
हालांकि महिला के शोर मचाने पर पुलिस ने पीसीआर वैन बदमाशों के पीछे दौड़ाई मगर बदमाश फरार हो चुके थे। मंगल बाजार चौक के पास लगातार हो रही लूटों से दहशत का माहौल है। खोड़ा कालोनी निवासी संजय सिंह नोएडा के एक एक्सपोर्ट हाउस में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर उनकी पत्नी जया देवी बेटे के साथ उसकी कापी-किताब खरीदने इंदिरापुरम के मंगल बाजार चौक के पास आईं थीं। दोपहर करीब सवा एक बजे खरीदारी के बाद वह ऑटो का इंतजार कर रही थीं तभी पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र लूट लिया।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि जहां वारदात हुई, वहां से चंद कदमों की दूरी पर पीसीआर वैन खड़ी थी। वह शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे दौड़ीं तो बदमाश पीसीआर के सामने से ही गली में मुड़कर भाग निकले। शोर सुनकर करीब दो मिनट बाद पुलिसकर्मियों ने पीसीआर वैन बदमाशों के पीछे दौड़ लगाई मगर तब तक बदमाश भाग चुके थे।
पत्नी की सूचना पर संजय भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी और बेटा बहुत डरे हुए थे, जिन्हें वह घर ले गए। उनका कहना है कि अब वक बुधवार को थाना इंदिरापुरम आकर मामले की शिकायत देंगे।
एक सप्ताह पहले ही मंगल चौक के पास हुई थी लूट बीते बुधवार को मंगल बाजार चौक पर ही कलेक्शन एजेंट नीरज शर्मा से बाइक सवार लुटेरों ने करीब साढ़े चार लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस अभी तक उसका खुलासा नहीं कर सकी है।
घटना के बाद वहां पीसीआर तो तैनात कर दी गई। मगर पीसीआर अलर्ट नहीं थी। अलर्ट रहती तो लुटेरे पकड़े जा सकते थे।