फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mama had raped the girl, sent to jail

मामा ने किया था बच्ची से रेप, भेजा जेल

Thu, 04 May 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजियाबाद Updated Thu, 04 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Mama had raped the girl, sent to jail
रेप की कोशिश - फोटो : SELF

नगर की एक कालोनी में एक सप्ताह पूर्व सात साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पुलिस ने आरोपी को पुणे से गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को जेल भेज दिया। आरोपी पीड़िता का रिश्ते में दूर का मामा लगता है। उधर, जीटीबी अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


एसपी ग्रामीण ओमप्रकाश ने बताया कि 27 अप्रैल को कारगिल कालोनी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने पंजाब से एक दंपति आया था। उनकी सात साल की बच्ची डीजे पर डांस कर रही थी। तभी वह लापता हो गई थी। बाद में वह पास ही में गंभीर हालत में मिली थी। उसके साथ रेप हुआ था।
विज्ञापन


माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस को घटनास्थल से एक गमछा मिला था। पुलिस को शादी समारोह के वीडियो में एक युवक उस गमछे के साथ दिखाई दिया। पुलिस ने वीडियो से फोटो काटकर बच्ची को दिखाया। बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी बच्ची का दूर के रिश्ते में मामा लगता है। आरोपी का नाम अनिल कश्यप उर्फ लिल्ली है, वह पावना जिला बागपत का रहने वाला है। वह कोल्हू पर काम करता है। पुलिस ने पावला गांव में दबिश दी। जहां से पता चला कि वह महाराष्ट्र भाग गया है।

पुलिस टीम ने मंगलवार दोपहर उसे पुणे से गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने सुनसान जगह पर ले गया था। घर से कुछ दूरी पर बच्ची से दरिंदगी की थी। शोर मचाने पर बच्ची को पीटा भी था।      

पुलिस तत्परता दिखाती तो नही होती दरिंदगी      
रात को बच्ची के लापता होने पर पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों की मानें तो सूचना पर पहुंची पुलिस बच्ची को तलाश करने को कहकर चली गई। यदि पुलिस समय रहते आसपास के इलाके में बच्ची को ढूंढती तो हो सकता है हादसा बच जाता।      

किशोर से कुकर्म का भी है आरोपी     
आरोपी ने पुलिस को बताया उसके परिवार में माता-पिता, भाई-भाभी और एक भतीजी है। चार माह पूर्व उसने गांव में अपने दोस्तों के साथ 15 वर्षीय एक किशोर के साथ कुकर्म किया था। घटना का पता चलने पर काफी हंगामा हुआ था, लेकिन परिजनों और गांव के लोगों ने पीड़ित पक्ष से फैसला करा दिया था।       


पुलिस पीड़िता को दिलाएगी मदद       
सीओ श्रीकांत प्रजापति का कहना है कि दिल्ली के अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत अभी गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने सरकारी योजना के तहत शासन से पांच लाख रुपये की मदद दिलाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही एनएसए की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed