{"_id":"594d5b684f1c1bf77d8b4822","slug":"maiden-s-facebook-id-pornographic-photos-tagged-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के फेसबुक आईडी पर टैग किए अश्लील फोटो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती के फेसबुक आईडी पर टैग किए अश्लील फोटो
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
facebook crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोड़ा निवासी युवती के फेसबुक अकाउंट पर अश्लील फोटो टैग करने का मामला सामने आया है। युवती ने एफबी आईडी के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ थाना खोड़ा में शिकायत दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खोड़ा की एक कालोनी निवासी युवती नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करती है। कुछ दिन पहले उनके साथ काम करने वाली दोस्त ने बताया कि उनकी एफबी अकाउट पर अश्लील फोटो टैग किए गए हैं। उन्होंने मोबाइल पर अपनी आईडी देखी तो राहुल नाम की आईडी से उनके आईडी पर अश्लील फोटो टैग किए जा रहे थे।
विज्ञापन
उन्हें अपनी एफबी अकाउंट चेक किया तो राहुल नाम का कोई भी युवक फ्रेंड लिस्ट में नहीं मिला। उन्होंने उसे फोलो भी नहीं किया है। उन्होंने शुरुआत में अपनी आईडी को डिएक्टिवेट भी किया, लेकिन दो दिन पूर्व अकाउंट को एक्टिव करने पर देखा कि वही लड़का उसे फोटो टैग कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने मामले की शिकायत थाना खोड़ा में दी है। खोड़ा एसएचओ जेपी चौबे ने बताया कि पुलिस साइबर सेल की मदद से आईपी एड्रेस को ट्रेस कर आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।