फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   LLB student shot dead by friend

एलएलबी के छात्र को दोस्त ने ही गोली से उड़ाया

Sun, 18 Sep 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sun, 18 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
LLB student shot dead by friend
अपराध - फोटो : अमर उजाला

एसएलएफ वेद विहार कालोनी में शनिवार की सुबह किसी बात पर झगड़े के दौरान बात बढ़ने पर एलएलबी (प्रथम वर्ष) के छात्र की उसी के दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी। सरेआम हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोपी दोस्त समेत दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन



बागपत के किरठल निवासी जसवीर सिंह लोनी स्थित शांति नगर कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा अंकित (25) एलएलबी (प्रथम वर्ष) का छात्र था। शनिवार की सुबह तकरीबन 10:30 बजे अंकित एसएलएफ वेद विहार कालोनी में अपने दोस्त सुजीत के घर गया था। पुलिस के मुताबिक वहां दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


बात बढ़ने पर सुजीत ने पिस्तौल निकालकर अंकित पर फायर कर दिया। अंकित की कमर में गोली लगी और वह जान बचाने के लिए पास ही एक घर में घुस गया। इस पर सुजीत भी घर के अंदर घुस गया और अंकित को खींचकर सड़क पर ले आया। इसके बाद उसके ऊपर ताबड़तोड़ दो फायर किए। एक गोली उसके कंधे और दूसरी हाथ में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सुजीत फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अंकित को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उधर, सीओ अनिल यादव ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर सुजीत और शोभित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आ रही है कि घटना के समय शोभित मौके पर नहीं था।       


लोग बने रहे तमाशबीन
शनिवार की सुबह हुई इस घटना के दौरान इलाकाई लोग तमाशबीन बने खड़े रहे, लेकिन हमलावर को दबोचने व बाद में गंभीर रूप से घायल अंकित की मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया।


सीसीटीवी में कैद हुई वारदात             
पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली है, जिसमें सुजीत फायरिंग करता दिख रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। परिजनों ने फुटेज के आधार पर ही नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।       



हत्या की वजह अभी साफ नहीं       
हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुजीत और अंकित के बीच लेनदेन के अलावा किसी लड़की को लेकर भी विवाद था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।       
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed