{"_id":"58839ee44f1c1b116eefe103","slug":"kuber-of-black-cbi-launched-khangalni-property-kusumlata","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली कमाई का कुबेर: सीबीआई ने खंगालनी शुरू की कुसुमलता की संपत्ति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काली कमाई का कुबेर: सीबीआई ने खंगालनी शुरू की कुसुमलता की संपत्ति
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
सीबीअाई
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा टेंडर घोटाले में फरार चल रही चीफ इंजीनियर यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता और एक ठेकेदार की संपत्ति की तलाश सीबीआई ने शुरू कर दी है। हालांकि पूर्व में भी सीबीआई इन दोनों आरोपियों की संपत्ति कुर्क कर चुकी है, मगर एक दिन पूर्व ही कोर्ट ने फिर से दोनों आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही के आदेश किए थे।
विज्ञापन
ऐसे में सीबीआई ने एक बार फिर से दोनों फरार आरोपियों की तलाश के साथ ही उनकी संपत्ति भी तलाशनी शुरू कर दी है।नोएडा टेंडर घोटाले के मामले में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे अथारिटी के चीफ इंजीनियर रहे यादव सिंह समेत 9 आरोपी डासना जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
इसी मामले में यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता और ठेकेदार पंकज जैन अभी भी फरार चल रहे हैं। पूर्व में 29 नवंबर को सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने आरोपियों की संपत्ति कुर्क किए जाने के आदेश दिए थे। इस पर सीबीआई ने नोएडा स्थित कुसुमलता का फ्लैट और गाजियाबाद स्थित पंकज जैन की संपत्ति कुर्क की थी।
विज्ञापन
20 दिसंबर को भी इस मामले में जब दोनों आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए तो कोर्ट ने दोबारा से कुर्की के आदेश जारी कर दिए। इसी के चलते अब सीबीआई इन फरार आरोपियों की संपत्तियों की तलाश में जुट गई है।
सूत्रों की मानें तो सीबीआई ने इस मामले में कई जनपदों में एआईजी स्टांप से आरोपियों के नाम पर दर्ज संपत्तियों का ब्यौरा मांगा है।