{"_id":"583c5ac94f1c1b0d1ede5440","slug":"koli-s-lawyer-submitted-a-petition-to-recall-witnesses","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाहों को दोबारा बुलाने को कोली के वकील ने लगाई अर्जी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गवाहों को दोबारा बुलाने को कोली के वकील ने लगाई अर्जी
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 28 Nov 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
न्यायालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निठारी कांड के मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली के अधिवक्ता ने चार मामलों में दोबारा से गवाहों को बुलाने के साथ ही कुछ नए गवाह पेश किए जाने को कोर्ट में अर्जी लगाई है। अभियोजन की ओर से सीबीआई के स्पेशल लोक अभियोजक जेपी शर्मा ने डिफेंस की इस अर्जी पर विरोध जताते हुए जवाब दाखिल करने केलिए कोर्ट से समय मांगा।
विज्ञापन
कोर्ट ने सुनवाई के लिए 13 दिसंबर की तारीख नियत की है।सोमवार को निठारी कांड के चार मामलों की सुनवाई होनी थी। इसी के चलते डासना जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद आरोपी सुरेंद्र कोली को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया गया।
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी के अवकाश पर होने के चलते कोली को विशेष न्यायाधीश राजेश चौधरी की कोर्ट में पेश किया गया।डिफेंस की ओर से कोर्ट में एक अर्जी देकर बताया कि इस इन मामलों में वह कुछ नए गवाहों को पेश करना चाहता है। इसके साथ ही पुराने गवाहों को भी दोबारा से बहस के लिए तलब किया जाए।
विज्ञापन
डिफेंस की अर्जी पर सीबीआई के स्पेशल लोक अभियोजक जेपी शर्मा ने विरोध जताया। उन्होंने कोर्ट से मांग की कि मामले में उनका जवाब दाखिल करने के लिए कुछ समय दिया जाए। इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई के लिए 13 दिसंबर की तारीख नियत कर दी।