फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Just couple of riders killed in car collision

बस की टक्कर से कार सवार दंपति की मौत

Mon, 02 Jan 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 02 Jan 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
Just couple of riders killed in car collision
हादसे वाली कार - फोटो : अमर उजाला

कविनगर थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार बस की टक्कर से कार सवार दंपति की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस को तेजी से भगा ले गया। पुलिस आरोपी अज्ञात बस चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


मृतक दंपति सतीश चंद जायसवाल (64) और सुरेश कुमारी (62) मूलरूप से गांव जटावडा, ऊना हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे। वह इन दिनों चिरंजीव विहार सेक्टर-5 मकान संख्या 328 में परिवार के साथ रहते थे। सतीश चंद फरवरी 2012 में स्वास्थ्य मंत्रालय से असिस्टेंट डायरेक्टर के पद से रिटायर हुए थे।
विज्ञापन


उनकी पत्नी सुरेश कुमारी कैंसर से पीड़ित थीं। मृतक दंपति के बेटे रोहित जायसवाल ने बताया कि कैंसर के कारण उसकी मां की हर माह में कीमोथैरेपी कराई जाती थी। सोमवार को भी सतीश अपनी पत्नी सुरेश की कीमोथैरेपी कराने आरडीसी राजनगर स्थित एक क्लीनिक पर कार से जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हापुड़ रोड पर कलक्ट्रेट गेट के सामने सर्विस रोड की तरफ  जाने के लिए मुड़ने लगे, तभी पुराना बस अड्डा की ओर से मसूरी की तरफ जा रही तेज रफ्तार एक बस ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे आगे सीट पर बैठी सुरेश कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सतीश चंद गंभीर रूप से घायल हो गए।

उनकी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान आरोपी चालक बस को तेजी से भगा ले गया। पुलिस को अभी यह भी जानकारी नहीं मिल सकी है कि बस प्राइवेट थी या रोडवेज। हालांकि कुछ लोगों का कहना था कि टक्कर मारने वाली बस रोडवेज की थी।

राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी, इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सतीश चंद को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया और उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी। पुलिस का कहना है कि अस्पताल में उपचार के दौरान बुजुर्ग सतीश ने भी दम तोड़ दिया।


इस संबंध में सतीश के बेटे ने कविनगर थाने में अज्ञात बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, एसएचओ कविनगर हेमंत राय ने बताया कि हादसा सोमवार सुबह करीब पौने आठ बजे हुआ। मौके के आसपास मौजूद लोग बस का नंबर नोट नहीं कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed