{"_id":"586d21a24f1c1b0f7815a254","slug":"international-player-of-assaulting-powerlifting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर लिफ्टिंग के इंटरनेशनल खिलाड़ी से मारपीट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पावर लिफ्टिंग के इंटरनेशनल खिलाड़ी से मारपीट
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 04 Jan 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुर थाना क्षेत्र में इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग के गोल्ड मेडल विजेता अतुल तेवतिया और उनके परिजनों से लग्जरी कार सवार छह लोगों ने मारपीट की। इससे अतुल और उनकी मां घायल हो गए हैं। इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
पीड़ित अतुल तेवतिया भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव जोया मडैया में परिवार के साथ रहते हैं। अतुल 2009 में उदयपुर राजस्थान में हुई इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। वह हाथ में चोट के कारण पावर लिफ्टिंग छोड़ कर गांव में खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन
अतुल ने बताया कि उनकी गांव में जमीन को लेकर कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। 31 दिसंबर को पिलखुवा के रहने वाले छह लोगों ने उनसे और परिवार के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद एक जनवरी को उन्होंने भोजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
अतुल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। कार सवार हमलावर मंगलवार को एक बार फिर उनके घर पहुंचे। उनसे व परिजनों से गाली गलौज करते हुए उन पर फरसे और डंडों से हमला कर दिया। इससे उनके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।
साथ ही उनकी मां संसारी भी जख्मी हो गई हैं। इसके बाद बुधवार को उन्होंने एसएसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शिकायत की। एसएसपी दीपक कुमार कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामले की जांच सीओ मोदी नगर को सौंप दी है।