फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Innocent speeding car being crushed by the school, death

तेज रफ्तार कार ने स्कूल जा रही मासूम को कुचला, मौत

Tue, 03 May 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मसूरी
ब्यूरो,अमर उजाला मसूरी Updated Tue, 03 May 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Innocent speeding car being crushed by the school, death
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
डासना यासीनगढ़ी में कार की टक्कर से स्कूल जा रही मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चियां घायल हो गईं। आरोपी युवक कार ड्राइविंग सीख रहा था। हादसे के बाद वह भाग गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा सोमवार सुबह करीब पौने नौ बजे हुआ। डासना यासीनगढ़ी वार्ड नंबर 10 निवासी सतपाल प्रजापति की बेटी दिव्या (5), गीता (4), घोलू (5) और देबो (3) गली में खड़ी थीं। दिव्या स्कूल जा रही थी।
विज्ञापन


अचानक तेज रफ्तार कार आई, जिसने चारों को टक्कर मार दी। चीख-पुकार सुनकर भीड़ लग गई। आरोपी चालक कार छोड़कर भाग गया। घायल बच्चियों को हीरा अस्पताल ले जाया गया, जहां दिव्या को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ शावेज खान ने बताया कि कार इसी मोहल्ले का रहने वाला रोहित चला रहा था। वह डासना नगर पंचायत में सफाईकर्मी है। उसके भाई सचिन को 27 अप्रैल को शादी में कार में मिली थी, जिसे वह चलाने की कोशिश कर रहा था।

चर्चा यह भी है कि आरोपी नाबालिग है। एसओ का कहना है कि आरोपी की उम्र केलिए उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंदेशा है कि वह ब्रेक लगा रहा हो और अनट्रेंड होने की वजह से एक्सेलेटर दब गया हो, जिससे रुकने के बजाय कार की गति तेज हो गई और बच्चियां चपेट में गईं।


पहली बार स्कूल जा रही थी दिव्या
सतपाल ने बताया कि वह सब्जी का ठेला लगाते हैं। सोमवार को उनकी बेटी दिव्या पहली बार स्कूल जा रही थी। उनके पांच बच्चों में दिव्या तीसरे नंबर की थी। उसकी मौत से परिवार में मातम है। घायल गीता और घोलू इसी मोहल्ले की हैं, जबकि देबो सिंभावली के वैट गांव की है, वह आरोपी युवक की रिश्तेदार हैं, सचिन की शादी की वजह से परिवार के साथ यहां आई हुई हैं। घटना की सूचना पर सपा जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन भी मौके पर पहुंचे, उन्होंने मृतका के परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed