{"_id":"576d89774f1c1b0550b48024","slug":"if-the-student-was-prevented-from-going-with-friends-bookmaker-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टेबाज दोस्तों के साथ जाने से रोका तो छात्र ने दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सट्टेबाज दोस्तों के साथ जाने से रोका तो छात्र ने दी जान
ब्यूरो,अमर उजाला वैशाली
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोड़ा के राजीव विहार में बृहस्पतिवार रात 12वीं के एक छात्र ने अपने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने छात्र को सट्टा खेलने वाले दोस्तों के साथ जाने से रोका था। इससे छात्र काफी नाराज था।
खोड़ा के राजीव विहार निवासी नटवर लाल नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उनका बेटा करन (18) नोएडा के मॉडर्न स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। बृहस्पतिवार रात को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया।
सुबह जब नटवर ने उसे आवाज दी तो वह कमरे से नहीं निकला। इस पर वे उसके कमरे में गए तो बेटे का शव पंखे के सहारे चुन्नी से लटका देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
एसओ खोड़ा अवधेश यादव का कहना है कि एक सप्ताह पहले करन को परिजनों ने गली में दोस्तों के साथ पर्ची पर सट्टा खेलते देख लिया था।
इस पर परिजनों ने उसे जमकर डांटा था और ऐसे दोस्तों से दूर रहने की हिदायत दी थी। बृहस्पतिवार को भी सट्टेबाज दोस्तों के साथ जाने से मना कर परिजनों ने उसे फटकारा था। इस वजह से वह काफी नाराज था। अभी तक की जांच में पता चला है कि परिजनों की डांट और दोस्तों के साथ जाने से मना करने पर करन ने सुसाइड किया है। सीओ ने बताया कि नटवर के तीन बड़े बेटे और हैं, जो नोएडा की कंपनी में नौकरी करते हैं।
12वीं में फेल हुआ था करन: एसओ ने बताया कि परिजनों के अनुसार करन गलत संगत में पड़ गया था। इसके चलते वह पिछले सत्र में 12वीं कक्षा में ही फेल हो गया था। तभी परिजन उसे गलत संगत करने से मना करते थे।
मनोचिकित्सक बोले: मनोचिकित्सक डॉक्टर हिमांशु पांडेय ने बताया कि बच्चे अक्सर रास्ता भटक जाते हैं। परिजनों का फर्ज है कि उन्हें डांटने के बजाए प्यार से समझाएं। बार-बार डांट सुनकर बच्चे गुस्से में इस प्रकार के कदम उठा लेते हैं।
छात्रों के सुसाइड के मामले
09 अप्रैल 2015: नौंवी कक्षा में फेल होने पर श्याम पार्क में छात्र ने किया सुसाइड
28 अक्टूबर 2014: खोड़ा में माता-पिता के डांटने पर आठवीं के छात्र ने की आत्महत्या
1 मार्च 2013- न्याय खंड-3 में 10वीं कक्षा की छात्रा खुशबू मिश्रा ने परीक्षा के तनाव के फंदा लगाया
06 जनवरी 2013- वसुंधरा सेक्टर-3 में एमए स्टूडेंट दीक्षा सिंह ने परीक्षा में फेल होने पर जान दी।
24 जून 2012- अर्थला की संजय कॉलोनी में रहने वाले मयंक ने इंजीनियरिंग में दाखिला न होने पर सुसाइड किया।