{"_id":"570aa7cb4f1c1bca70c810c8","slug":"himanshi-was-changed-a-day-before-his-death-what-s-app-status","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमांशी ने मौत से एक दिन पहले बदला था व्हाट्स एप स्टेटस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिमांशी ने मौत से एक दिन पहले बदला था व्हाट्स एप स्टेटस
अरीश रिज़वी/ गाजियाबाद
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप की पुत्रवधू हिमांशी की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस सोशल साइट्स का भी सहारा ले रही है। पुलिस ने हिमांशी का एफबी अकाउंट और व्हाट्स एप खंगाला।
विज्ञापन
हिमांशी ने मरने से एक दिन पहले पांच अप्रैल को अपना व्हाट्स एप स्टेटस बदला था। बेटे की फोटो लगाकर लिखा था- तेरे दिल का मेरे दिल से रिश्ता पुराना है...तेरी आंखों से हर आंसू मुझको चुराना है.।
विज्ञापन
हिमांशी ने अपना एफबी अकाउंट आखिरी बार 18 फरवरी 2016 की रात 12:43 बजे अपडेट किया था। लिखा है-आई प्रे गॉड टू गिव गुड हेल्थ एंड वेल्थ टू माई मम्मी एंड हबी। पति सागर ने इस पर कमेंट्स किया है, थैंक यू सो मच।
विज्ञापन
माई लवली वाइफ, यू आर द बेस्ट फ्रेंड इन माई लाइफ। इससे पहले 27 नवंबर 2015 को दूसरी मैरिज एनीवर्सरी के फोटो डाले हैं। 18 अक्तूबर 2015 को सागर के बर्थ डे पर उसे विश करते हुए लिखा है, सजदे किए लाखों, लाख दुआएं मांगी, पाया है मैंने फिर तुम्हें।
31 जुलाई 2015 बेटे मौलिक राज और सागर के बचपन का फोटो पोस्ट कर लिखा है कि बेटा अपने पापा की फोटोकॉपी है। 12 र्मई 2015 को सास के लिए लिखा है कि सास फैमिली की रीढ़ है। 27 सितंबर 2015 को अपना फोटो पोस्ट कर लिखा है कि लुकिंग लाइक एन एंजिल।
एफबी खंगालने के बाद पुलिस का मानना है कि हिमांशी जिंदादिल थी। सारे रिश्तों को सहेजकर रखना चाहती थी। बेटे और पति से बेपनाह मोहब्बत करती थी। फिर ऐसा क्या हुआ कि उनकी जिंदगी में तूफान आ गया।
एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि पुलिस हर बिंदु की गहराई से पड़ताल कर रही है। जांच जारी है। बता दें कि छह अप्रैल को हिमांशी की गोली लगने से मौत हो गई थी। मायकेवालों ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जबकि ससुरालवाले आत्महत्या बता रहे हैं।