फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dairy operators mown down his wife, arrested

डेयरी संचालक ने पत्नी को गोलियों से भूना, गिरफ्तार

Thu, 28 Jul 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Thu, 28 Jul 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Dairy operators mown down his wife, arrested
arrested - फोटो : DEMO Pics
विजयनगर में बुधवार को डेयरी संचालक ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और खुद ही फोन कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, वह हत्या की वजह पत्नी के अवैध संबंध बता रहा है जबकि मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मृतका रीमा खातून (21) पुत्री यामीन प्रधान निवासी पांची गांव बागपत थी। रीमा की चार साल पहले विजयनगर के माता कालोनी निवासी अकरम से शादी हुई थी। रीमा, अकरम के मामा की बेटी है। इनके दो बच्चे हैं, बड़ी बेटी रूमाइसा (3) और 10 माह का बेटा उमर। दोपहर करीब 12 बजे अकरम ने देसी पिस्टल से रीमा के सिर और सीने में गोली मार दी।
विज्ञापन


रीमा लहूलुहान होकर फर्श पर गिर पड़ी। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोसी आ गए। वह रीमा को जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। दूसरी तरफ, अकरम भागा नहीं, उसने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को वारदात की जानकारी दी। उसने कहा कि ‘हैलो पुलिस! मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है...मुझे गिरफ्तार कर लो।’
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयनगर पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचने में करीब 10 मिनट लगे। इस दौरान अकरम ने कंट्रोल रूम में दो बार और कॉल कर पूछा कि पुलिस क्यों नहीं आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे थाने ले आई।

उसका कहना है कि पत्नी के अवैध संबंध थे, जिस कारण उसने हत्या की है जबकि रीमा के परिजनों का आरोप है कि अकरम और उनकी बेटी में दहेज की मांग को लेकर झगड़ा होता था। मांग पूरी न होने पर अकरम ने उसकी हत्या की है।


वहीं, अकरम के परिजनों ने बताया कि रीमा परिवार के लोगों के पैसे चुराती थी, जिसे लेकर अकरम अकसर परेशान रहता था। इसी बात पर वारदात से पहले दोनों का झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed