{"_id":"58b9b43e4f1c1b9e648314b6","slug":"health-wheelchair-in-court-former-jedi-have-surrendered","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हील चेयर पर कोर्ट में पेश हुए पूर्व जेडी हेल्थ, किया सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्हील चेयर पर कोर्ट में पेश हुए पूर्व जेडी हेल्थ, किया सरेंडर
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
court shimla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक दिन पहले सरेंडर अर्जी देकर कोर्ट के नीचे से फरार हो जाने वाले लखनऊ के पूर्व ज्वाइंट डायरेक्टर हेल्थ पवन कुमार श्रीवास्तव शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुए। आरोपी व्हील चेयर पर कोर्ट पहुंचे। उनके अलावा वाराणसी के दवा कारोबारी दो भाइयों ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पवन कु़मार तिवारी ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया है।लखनऊ में तैनात रहे पूर्व ज्वाइंट डायरेक्टर (जेडी) हेल्थ पवन कुमार श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर अर्जी लगाई थी। हालांकि आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया।
विज्ञापन
शुक्रवार को आरोपी व्हील चेयर पर अपने अधिवक्ता के साथ कोर्ट में पेश हुआ और सरेंडर कर दिया। इसके साथ ही आरोपी ने कोर्ट में खुद को बीमार बताते हुए अर्जी देकर व्हील चेयर जेल में ले जाने की अनुमति कोर्ट से मांगी। इसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया।
विज्ञापन
उधर एनआरएचएम घोटाले में ही फंसे वाराणसी के दवा कारोबारी दो सगे भाई अजय कुमार अग्रवाल और ओमप्रकाश अग्रवाल ने भी शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया है।