फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Grazing to the death of 40 passengers

40 यात्रियों को छूककर निकल गई मौत

Wed, 08 Jun 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 08 Jun 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Grazing to the death of 40 passengers
accident - फोटो : अमर उजाला

 हाईवे पर दुहाई स्थित एक निजी संस्थान के पास मंगलवार सुबह दो रोडवेज बसों के बीच आगे निकले की होड़ में 40 यात्रियों को मौत छूकर निकल गई। कौशांबी डिपो की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीम के पेड़ से जा टकराई।

विज्ञापन


हादसे में बस में सवार 40 यात्रियों में से 30 घायल हो गए। यात्रियों की चीख पुकार मचने पर आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक कौशांबी डिपो की बस मंगलवार सुबह मेरठ से आनंद विहार जा रही थी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे।
विज्ञापन


सुबह साढ़े नौ बजे जब बस दुहाई स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के पास पहुंची पीछे से आ रही एक अन्य रोडवेज बस उसे ओवर टेक कर आगे निकल गई। इस पर कौशांबी डिपो के बस चालक ने भी स्पीड बढ़ा दी। इसी दौरान कौशांबी डिपो की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक नीम के पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा इतना भयंकर था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार 30 यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत स्थानीय और गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया।

हादसे के बाद करीब एक घंटे तक हाईवे पर भीषण जाम लगा रहा। एसओ ने बताया कि हादसे में सलमान, मोहम्मद मुनीश, ताहिर निवासी जली कोठी मेरठ, तरुण निवासी वैशाली गाजियाबाद, सन्नी निवासी न्यू डिफेंस कालोनी, प्रदीप यादव निवासी ब्रह्मपुरी मेरठ, गौरव निवासी सरस्वती विहार मेरठ, पवन सोनी निवासी आनंद निकेतन मेरठ, कृष्णपाल सिंह निवासी न्यू डिफेंस कालोनी लोनी, अफरोज निवासी खुर्रमपुर गांव, राज निवासी शीतलपुरी समेत तीस लोग घायल हुए हैं।

कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वहीं दूसरी ओर मोदीनगर में बिसोखर रोड के सामने सुबह करीब चार बजे मेरठ की ओर जा रहा एक दूध का टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे हाईवे पर जाम लग गया।


जाम के कारण मेरठ की ओर वाहनों की करीब चार किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। करीब पांच घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। सुबह नौ बजे पुलिस ने क्रेन मंगवाकर दूध से भरे टैंकर को सड़क से हटवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed