{"_id":"5820d4f24f1c1b6729b381e0","slug":"girls-are-manipulating-mncle-beat-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे मनचले की धुनाई, गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे मनचले की धुनाई, गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 08 Nov 2016 12:34 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल से घर लौट रही 11वीं क्लास की दो छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे मनचले को लोगों ने दबोच कर पीट डाला। बाद में उसे विजयनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़ा गया आरोपी परविंदर बागू विजयनगर का रहने वाला है। वह नोएडा सेक्टर-63 की एक कपड़े की फैक्ट्री में धुलाई का काम करता है। छात्राओं के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटियां विजयनगर स्थित एक स्कूल में 11वीं क्लास में पढ़ती हैं।
सोमवार दोपहर स्कूल से छुट्टी के बाद वे पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान विजयनगर तिराहा की ओर से आ रहे आरोपी युवक ने पहले उन पर अश्लील कमेंट्स किए, इसके बाद आरोपी ने एक छात्रा का हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
छात्राओं ने आरोपी का विरोध करते हुए शोर मचा दिया। इसकेबाद आसपास के लोगों ने आरोपी की धुनाई कर दी। छात्राओं ने बताया कि आरोपी कई दिनों से उन्हें परेशान कर रहा था।
लोगों ने पुलिस और छात्राओं के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई। छात्राओं के परिजन थो पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई, तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।