{"_id":"58da9bae4f1c1bc96863d9f3","slug":"girl-photo-video-viral-arrested-from-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगेतर की फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पानीपत से गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंगेतर की फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पानीपत से गिरफ्तार
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 29 Mar 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगनी टूटने से नाराज एक युवक ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर फर्जी आईडी बनाकर मंगेतर की अश्लील फोटो और वीडियो डाल दिए। विजय नगर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसका लैपटॉप बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी हरविंदर सिंह, हरियाणा के पानीपत जिले के हरी सिंह कालोनी का रहने वाला है। वह पानीपत की ही एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। एसपी सिटी सलमान ताज का कहना है
विज्ञापन
कि पुलिस पिछले दो माह से आरोपी की तलाश में हरियाणा और पंजाब में दबिश दे रही थी लेकिन आरोपी बार-बार जगह बदलकर फरार होने में कामयाब हो जा रहा था। विजय नगर पुलिस को सोमवार को हरविंदर की लोकेशन पानीपत में उसके घर के आसपास मिली तो पुलिस की दो टीमों ने वहां जाकर आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने बताया कि दिसंबर 2016 में विजय नगर क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाले युवक ने आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवक ने बताया था कि जनवरी 2016 को उन्होंने हरविंदर के साथ अपनी बहन का रिश्ता तय किया था। दोनों की मंगनी के दौरान उनकी कई फोटो खींचीं गईं थीं।
बाद में उन्हें पता चला कि हरविंदर शादीशुदा है और उसका तलाक हो चुका है। इसके बाद उन्होंने नवंबर में मंगनी तोड़ दी थी। मंगनी टूटने से नाराज आरोपी ने उनकी बहन की फोटो को फोटोशॉप कर पॉर्न स्टार्स के शरीर के साथ जोड़ दिया।
इसके बाद आरोपी ने उक्त अश्लील फोटो और वीडियो उनकी सारी रिश्तेदारी और शोशल साइट्स पर वारयल कर दिए। इससे उनके परिवार की बदनामी हुई और इस सारे प्रकरण से उनकी बहन डिप्रेशन में चली गई है।
तेजाब डालने की धमकी से आया पकड़ में
एसपी सिटी ने बताया कि करीब 10 दिन पहले ही आरोपी ने अपने फेसबुक अकाउंट से युवती को धमकी दी थी कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगी तो वह उसके ऊपर तेजाब डाल देगा। परिजनों ने धमकी के बारे में आकर पुलिस को बताया तो पुलिस ने फेसबुक अकाउंट और मोबाइल को ट्रेस कर उसे पानीपत से दबोच लिया।