फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad: Sun City Company showing fake documents grabbed five and a half crores, case registered

गाजियाबाद : फर्जी दस्तावेज दिखाकर सन सिटी कंपनी ने सवा पांच करोड़ हड़पे, केस दर्ज

Thu, 04 Nov 2021 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 04 Nov 2021 05:44 AM IST
सार

एनएच-9 स्थित सन सिटी प्रोजेक्ट में भवन निर्माण का विधि बिल्डर्स के साथ हुआ था एग्रीमेंट। 

विज्ञापन
Ghaziabad: Sun City Company showing fake documents grabbed five and a half crores, case registered
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मसूरी पुलिस ने ऑर्बिटेशन के फर्जी दस्तावेज दिखाकर सवा पांच करोड़ रुपये हड़पने के मामले में सन सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। इस संबंध में सन सिटी के प्रोजेक्ट में भवन निर्माण का कार्य करने वाली कंपनी विधि बिल्डर्स के मालिक दिनेश शर्मा ने एसपी ग्रामीण को शिकायत दी थी। उनका आरोप है कि सन सिटी के लोगों ने उन पर पिस्टल तानकर हत्या की धमकी दी और ऑर्बिटेशन के फर्जी दस्तावेज दिखाकर रकम बकाया न होने की बात कही। 

विज्ञापन


प्रताप विहार सेक्टर-12 निवासी दिनेश शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी कंपनी विधि बिल्डर्स को वर्ष 2014 में एनएच-9 स्थित रॉयल कैसल सन सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर में भवन निर्माण का कार्य मिला था। इस संबंध में 7 जून 2014 को सन सिटी हाईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी से 32 करोड़ 37 लाख 2 हजार 705 रुपये में एग्रीमेंट हुआ था। एग्रीमेंट के मुताबिक 20 अक्तूबर 2015 तक कार्य समाप्त करना था। उन्होंने दिसंबर 2016 तक कार्य किया। दिनेश शर्मा का कहना है कि उन्होंने दिसंबर 2015 तक 16 करोड़ 59 लाख 18 हजार 961 रुपये का काम किया था। इस दौरान कंपनी ने उन्हें अलग-अलग तिथियों में 8 करोड़ 72 लाख रुपये दिए गए।
विज्ञापन


हिसाब-किताब में भी की हेराफेरी
दिनेश शर्मा के मुताबिक सन सिटी हाईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ने उनके काम की जांच कराने के बाद 6 करोड़ 7 लाख 8 हजार 728 रुपये बकाया बताया। इसके बाद कंपनी ने उन्हें जनवरी 2017 में 1 करोड़ 67 लाख रुपये का भुगतान चेक के जरिये किया तथा बाकी 4 करोड़ 40 लाख 8 हजार 728 रुपये का भुगतान कुछ समय बाद करने का आश्वासन दिया। दिनेश शर्मा का कहना है कि उन्होंने अपने द्वारा किएगए कार्य की नापतौल की तो 62 लाख 58 हजार 562 रुपये का अतिरिक्त रुपये सन सिटी कंपनी पर निकला। तगादा करने पर उन्हें हर बार टरका दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिस्टल लगाकर डराया, फर्जी दस्तावेज बनाकर दिखाए
दिनेश शर्मा का कहना है कि रुपयों का तगादा करने पर सन सिटी कंपनी के लोग उन्हें हत्या की धमकी दे रहे हैं। वर्ष 2019 में उन्होंने कंपनी के ऑफिस जाकर फिर से पैसों की मांग की तो कंपनी के लोगों ने उनकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी और पैसे देने से साफ इंकार कर दिया। साथ ही ऑर्बिटेशन का फर्जी दस्तावेज दिखाते हुए कोई बकाया न होने की बात कही। दिनेश शर्मा का कहना है कि उन्हें कभी भी ऑर्बिटेशन के लिए नहीं बुलाया गया। उन्होंने एसपी ग्रामीण को शिकायत देकर आरोपियों पर कार्रवाई तथा बकाया 5 करोड़ 26 लाख रुपये दिलाने की गुहार लगाई थी।


पीड़ित की तहरीर पर मसूरी पुलिस ने सन सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और धमकी देने का केस दर्ज किया है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. ईरज राजा, एसपी ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed