फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad police action: Betty to gangrap, written by father Tahr Tahr

गाजियाबाद पुलिस का कारनामा बेटी से गैंगरेप, पिता से लिखवाई रेप की तहरीर

Thu, 16 Mar 2017 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Updated Thu, 16 Mar 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad police action: Betty to gangrap, written by father Tahr Tahr
Shimla Police
आला अधिकारी चाहे जितनी कोशिश करें मगर गाजियाबाद पुलिस सुधरने वाली नहीं है। ताजा मामला नंदग्राम से अगवा युवती से गैंगरेप का है। पुलिस ने पीड़ित पिता पर दबाव बनाकर जबरन रेप की तहरीर लिखवाई और रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि पुलिस जानबूझकर तीन अन्य आरोपियों को बचा रही है। पुलिस की कार्रवाई से नाराज परिजनों ने सिहानी गेट थाने और नंदग्राम चौकी पर प्रदर्शन किया। नंदग्राम इलाके के रहने वाले पीड़िता के पिता ने बताया कि बुधवार को उनकी बेटी (19) मेड का काम कर वापस घर लौट रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान नंदग्राम के रहने वाले चार आरोपियों ने उनकी बेटी को पहले नशीला पदार्थ पिलाया और फिर बाइक पर अगवा किया। आरोपी उनकी बेटी को एक कमरे में ले गए, जहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने अर्द्ध बेहोशी की हालत में केवल एक आरोपी को पहचाना, बाकी तीनों आरोपी मुख्य आरोपी के साथी हैं। पिता का आरोप है कि घटना के बाद जब वह पुलिस से शिकायत करने पहुंचे तो चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन पर गैंगरेप का मामला दर्ज न कराने का दबाव बनाया।

इसके अलावा पुलिसकर्मियों ने उनसे कहा था कि वह चार-चार आरोपियों के खिलाफ  केस कैसे लड़ पाएंगे। वह गरीब आदमी हैं, कहां इस तरह के मामले में फंस रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने दबाव बनाकर उनसे एक आरोपी के खिलाफ  नामजद तहरीर ली और उसी के आधार पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस पर अन्य तीन आरोपियों को बचाने का भी आरोप परिजनों ने लगाया है।

वहीं, एसएचओ सिहानी गेट डालचंद का कहना है कि पीड़िता के पिता ने जो तहरीर दी थी, उसी पर केस दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी प्रदीप उर्फ  सुक्के को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।


पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। पीड़िता के 164 के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष कराए जाएंगे। बयानों के आधार पर ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed