फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA sealed shop, stranded 10 artisans, commotion

जीडीए ने सील की दुकान, फंसे 10 कारीगर, हंगामा

Wed, 31 May 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद Updated Wed, 31 May 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
GDA sealed shop, stranded 10 artisans, commotion
जीडीए ने सील की दुकान - फोटो : अमर उजाला

आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधि की शिकायत पर बुधवार को दोपहर जीडीए टीम ने संजय नगर सेक्टर-23 स्थित गुप्ता स्वीट्स शॉप को सील कर दिया। इस दौरान पहली मंजिल पर काम कर रहे 10 कारीगर अंदर फंस गए। जीडीए टीम व्यापारियों को आता देख मौके से चली गई।

विज्ञापन


इसके बाद व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर करीब डेढ़ घंटे बाद जीडीए अधिकारियों के आदेश पर टीम वापस दुकान पर पहुंची और सील तोड़कर कारीगरों को दुकान से बाहर निकाला। इसके बाद टीम ने दुकान को दोबारा सील नहीं किया।  
विज्ञापन


गुप्ता स्वीट्स के पड़ोसी ने जीडीए में शिकायत की थी। इस पर बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे जीडीए टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची गुप्ता स्वीट्स का शटर गिराकर दुकान को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान दुकान के भूतल में मौजूद लोग तो बाहर निकल आए लेकिन पहली मंजिल पर मिठाई तैयार कर रहे कारीगर अंदर ही रह गए। सीलिंग की खबर मिलने पर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा अन्य व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।

इसके बाद जीडीए टीम ने ध्यान ही नहीं दिया कि पहली मंजिल पर कारीगर हैं और टीम चली गई। हंगामा होने पर शोर सुनकर कारीगरों के खिड़की पर आने पर उनके फंसे होने का पता चला। व्यापारियों ने जीडीए सचिव व पुलिस के आलाधिकारियों से फोन पर बात की।

जीडीए टीम को व्यापारियों द्वारा बदसलूकी किए जाने का भय था, जिस पर पहले टीम ने दुकान की सील खोलने से इंकार कर दिया था। बाद में, व्यापारी नेताओं के आश्वासन पर टीम मौके पर पहुंची और सील तोड़कर कारीगरों को बाहर निकाला।


कारीगरों के दूसरे रास्ते पहली मंजिल पर चढ़ने की खबर, करा रहे जांच : पुलिस
उधर, सीओ मनीष मिश्रा ने बताया कि जीडीए कर्मचारियों ने बताया है कि कारीगर अंदर बंद नहीं हुए थे बल्कि दूसरे रास्ते से पहली मंजिल पर चढ़ गए थे। इसकी जांच कराई जा रही है। जीडीए सचिव रवींद गोडबोले ने कहा कि नोटिस दिया गया, जिसके बाद ही कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान कोई भी कारीगर पहली मंजिल पर बंद नहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed