{"_id":"57fe6be94f1c1b833928e2dc","slug":"full-truck-driver-abducted-looted-dry-fruits","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को अगवा कर ड्राई फ्रूट्स से भरा ट्रक लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक को अगवा कर ड्राई फ्रूट्स से भरा ट्रक लूटा
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
Updated Thu, 13 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनगर एक्सटेंशन में कार सवार चार बदमाशों ने चालक को अगवा कर ड्राई फ्रूट्स से भरा ट्रक लूट लिया। बाद में चालक को मोरटा के पास फेंककर मेरठ की ओर भाग गए। ट्रांसपोर्टर ने सिहानी गेट थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है।ट्रांसपोर्टर हरविंदर सिंह निवासी देवपुरी मेरठ ने बताया कि सोमवार को चालक किराना का सामान लेने के लिए मेरठ से दिल्ली गया था।
विज्ञापन
मंगलवार तड़के पुरानी दिल्ली से करीब पांच लाख रुपये का ड्राई फ्रू ट्स और किराने का सामान भरकर मेरठ के लिए चला था। तड़के करीब तीन बजे राजनगर एक्सटेंशन में कार सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक रुकवा लिया। चालक से कहा कि कार आगे निकालने के लिए वह बार-बार हॉर्न बजा रहे हैं, फिर भी वह उन्हें आगे क्यों नहीं निकलने दे रहा।
विज्ञापन
यह कहते हुए उन्होंने चालक पर तमंचा तान कर उसे कब्जे में ले लिया और ट्रक लूटकर ले जाने लगे। तीन बदमाश ट्रक में सवार हो गए, जबकि एक कार लेकर पीछे-पीछे चलता रहा। बदमाशों ने चालक के हाथ-पैर बांध दिए और मोबाइल छीनकर उसे मोरटा के पास झाड़ियों में फेंक दिया।
विज्ञापन
किसी तरह बंधन मुक्त होकर चालक ने इसकी जानकारी हरविंदर को दी, तब उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई। इस संबंध में सीओ सेकेंड मनीष मिश्र ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए एक टीम का गठन किया गया है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। इस मामले में मेरठ पुलिस की भी सहायता ली जा रही है।