{"_id":"58fce00a4f1c1bee488b50cb","slug":"from-mobile-to-woman-on-the-nh-24-robbers-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-24 पर युवती से मोबाइल छीनकर भागे लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनएच-24 पर युवती से मोबाइल छीनकर भागे लुटेरे
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 24 Apr 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय नगर थाना क्षेत्र में एनएच-24 पर बाइक सवार तीन बदमाश शॉपिंग करने जा रही एक युवती से मोबाइल झपटकर भाग निकले। युवती ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन उनकी कॉल कनेक्ट नहीं हुई।
विज्ञापन
विजय नगर के प्रताप विहार सेक्टर-12 में परिवार के साथ रहने वाली अर्चना मिश्रा नोएडा सेक्टर-63 की एक कंपनी जॉब करती हैं। अर्चना ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे वह अपनी दोस्त रजनी के साथ शॉपिंग के लिए नोएडा जा रही थीं। वह विजय नगर तिराहे पर खड़े होकर ऑटो का इंतजार कर रही थीं।
विज्ञापन
इसी दौरान बाइक पर पीछे से आए तीन बदमाश उनके हाथ से मोबाइल झपटकर दिल्ली की ओर भाग निकले। उन्होंने शोर मचाया लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। वारदात के बाद अर्चना ने दोस्त रजनी के मोबाइल से 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना देनी चाही लेकिन दो बार कॉल करने के बावजूद कॉल कनेक्ट नहीं हुई। वहीं, एसएचओ विजय नगर का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन