{"_id":"5910b2f04f1c1b3854851efb","slug":"four-gangsters-arrested-in-chain-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन लूट में शतक लगाने वाले चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेन लूट में शतक लगाने वाले चार बदमाश गिरफ्तार
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 08 May 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
चार बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में हथियार के बल पर चेन लूट की 100 से अधिक वारदातों को अंजाम देने वाले चार शातिर स्नैचर्स को साहिबाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिकंदरपुर कट के पास से गिरफ्तार इन बदमाशों के पास से लूटी गईं छह सोने की चेन, नौ मोबाइल, एक तमंचा, कारतूस और तीन चाकू बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना दिल्ली में है। ऐसे में यह गिरोह दिल्ली के शातिर स्नैचर नासिर के गैंग से भी जुड़े हो सकते हैं।एसएसपी हरिनारायण सिंह ने बताया कि साहिबाबाद पुलिस ने सिकंदरपुर कट पर चेकिंग के दौरान दो बाइक पर आ रहे चार युवकों को रोका तो वे भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
तलाशी में उनके पास से एक तमंचा और तीन चाकू मिले। सख्ती से पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे तमंचे के बल पर स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस के अनुसार बदमाश दिल्ली-एनसीआर में 100 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश अबरार व अरमान निवासी गरिमा गार्डन और समद उर्फ गुड्डू व शोएब सुंदर नगरी दिल्ली के रहने वाले हैं। बरामद सोने की चेन बदमाशों ने साहिबाबाद, इंदिरापुरम और आसपास के इलाकों से ही लूटी थीं।
एसएसपी के अनुसार बदमाशों ने पूछताछ में बताया है कि उनका सरगना इकबाल दिल्ली में रहता है और वहीं से उन्हें ऑपरेट करता है। गिरोह में 50 से अधिक बदमाश हैं। ऐसे में पुलिस को शक है कि बदमाश दिल्ली के नामी स्नैचर नासिर के गिरोह से भी जुड़े हो सकते हैं, जिसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बदमाशों ने बताया कि वे लूट का माल इकबाल को देते हैं। वह उन्हें माल में से हिस्सा देता है। साथ ही पुलिस से पकड़े जाने पर कोर्ट से जमानत कराने का आश्वासन भी देता है।