फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   fire in the parking meter, apartment screams

पार्किंग के मीटर में आग, अपार्टमेंट में चीख पुकार

Fri, 04 Nov 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद Updated Fri, 04 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
 fire in the parking meter, apartment screams
लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

शहीद नगर की जवाहर पार्क कालोनी के अपार्टमेंट की पार्किंग में लगे बिजलीमीटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग पूरी पार्किंग और फर्स्ट फ्लोर के एक फ्लैट तक फैल गई। जान बचाने के लिए 15 फ्लैटों के रेजिडेंट्स चीखते चिल्लाते हुए बाहर भागे। कुछ 10 फीट ऊंचे अपर ग्राउंड से नीचे कूद गए, जिनमें छह मामूली चोटिल हो गए।

दमकल की एक गाड़ी ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई।शहीद नगर गली नंबर-6 जवाहर पार्क में बने एक अपार्टमेंट से सुबह करीब छह बजे बिजली के मीटर से धुआं उठता देख लोगाें ने शोर मचाया। जब तक सभी फ्लैट के लोग बाहर निकलते आग ने पार्किंग में पड़े कूड़े और  छह बाइकों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


आग फर्स्ट फ्लोर के एक फ्लैट तक जा पहुंची। इस दौरान फ्लैट में रहने वाले लोग बाहर की ओर भागे। भगदड़ मचने के दौरान दो महिलाओं समेत छह लोग गिरने से मामूली चोटिल हो गए। करीब 15 मिनट बाद पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग बुझानी शुरू की और तीसरी मंजिल पर मौजूद कुछ लोगों को दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने आग बुझाई। सीएफओ अक्षय रंजन ने बताया कि शुरुआती जांच में आग का कारण मीटर में शॉर्ट सर्किट लग रहा है। आग में छह बाइकें और एक फ्लैट का सामान जला है। लाखों का नुकसान हुआ है।



आग लगते ही पूरे अपार्टमेंट में चीख पुकार मच गई। इस दौरान आसपास रहने वाले लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही कुछ पड़ोसी युवकों ने अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। कुछ महिलाएं आग से घबराकर नीचे ही नहीं आ रही थीं, उन्हें दमकल कर्मियों ने बाहर निकाला।

गनीमत रही कि अपर ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाले लोगाें को आग लगते ही बाहर निकाल लिया गया। वरना हादसे में किसी की जान जा सकती थी।
लोगों ने अपार्टमेंट की पार्किंग का चैनल गेट तोड़ दिया और पास ही खड़ी करीब आधा दर्जन बाइक को बाहर निकाला और आग से बचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed