{"_id":"57435d654f1c1bb515691919","slug":"fire-brigade-will-include-hydraulic-platform","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर ब्रिगेड में शामिल होगा हाईड्रोलिक प्लेटफार्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायर ब्रिगेड में शामिल होगा हाईड्रोलिक प्लेटफार्म
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 24 May 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
थाने में खड़ी फायर ब्रिगेड
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्निशमन विभाग को हाईराइज बिल्डिंगों में आग बुझाने के लिए हाईड्रोलिक प्लेटफार्म जल्द ही मिलने वाला है। 12 साल की जद्दोजहद के बाद शासन से इसकी मंजूरी मिली है। करीब छह करोड़ रुपये की लागत से 18 टायरा वाटर टेंडर में हाईड्रोलिक प्लेटफार्म तैयार कराया जाएगा।
विज्ञापन
एफएसओ आरके यादव ने बताया कि यह हाईड्रोलिक प्लेटफार्म 42 मीटर ऊंचा होगा, जिसे गुड़गांव में तैयार कराया जाएगा। इससे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी ऊंची बिल्डिंगों में लगी आग बुझा सकेंगे। साथ ही आग में फंसे लोगों को भी प्लेटफार्म की सहायता से निकाला जा सकेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में 350 से ज्यादा बहुमंजिला इमारतें हैं, जो वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी, इंदिरापुरम, मोहननगर, क्रासिंग्स रिपब्लिक और राजनगर एक्सटेंशन आदि में हैं। यहां बिल्डिंगें 8-9 मंजिल से लेकर 28 मंजिल तक हैं, जिनमें लाखों लोग रहते हैं।
विज्ञापन
हाईराइज बिल्डिंगों में आग का खतरा बना रहता है। हालांकि इनमें फायर सेफ्टी सिस्टम लगे होते हैं, जिनकी समय-समय पर जांच की जाती है। लेकिन अगर इन बिल्डिंगों में आग लग जाए तो फायर ब्रिगेड पर इतनी ऊंचाई तक पहुंचने के लिए संसाधन नहीं हैं। इस कारण वर्ष 2004 से हाईड्रोलिक प्लेटफार्म की मांग की जा रही थी।