{"_id":"583c5fbd4f1c1b0d1ede54ae","slug":"family-opened-two-government-accounts-in-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":" परेशानी में है परिवार...खाते खुलवा दो सरकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परेशानी में है परिवार...खाते खुलवा दो सरकार
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 28 Nov 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
न्यायालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्वत के आरोप करीब डेढ़ साल से डासना जेल में बंद यूपी के सीनियर पीसीएस अफसर एके लाल ने कोर्ट से अपने और अपने परिवार के उन बैंक एकाउंट को खुलवाने की गुहार लगाई है, जोकि सीबीआई ने सीज कर रखे हैं। विशेष न्यायाधीश ने इस मामले में सीबीआई से जवाब मांगा है। अर्जी पर सुनवाई केस के साथ ही 6 दिसंबर को हो सकती है।
विज्ञापन
जिस समय सीबीआई ने पीसीएस अफसर अनिल कुमार लाल को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया था उस समय वह प्रतिनियुक्ति पर गैस अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) में कार्यरत थे। सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की कोर्ट में यह मामला विचाराधीन है। आरोपी अफसर वर्तमान समय में भी डासना जेल में ही बंद हैं।
विज्ञापन
अपने अधिवक्ता एसपी चौधरी के माध्यम से कोर्ट में अर्जी देकर एके लाल ने कोर्ट से गुहार लगाई है कि उनका परिवार काफी परेशानियों के दौर से गुजर रहा है। पत्नी नीरज श्रीवास्तव, बेटा उत्सव श्रीवास्तव और खुद उनके कुल 9 बैंक एकाउंट को सीबीआई ने सीज कर रखा है, जबकि यह खाते न तो चार्जशीट पर हैं और न ही अभियोजन के केस से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन
एके लाल ने कोर्ट से गुजारिश की है कि उनके इन सभी बैंक एकाउंट को खुलवाया जाए।सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ने एके लाल की इस अर्जी पर सीबीआई से 6 दिसंबर तक जवाब मांगा है। बता दें कि सीबीआई ने घर से जामा तलाशी के दौरान मिली करीब 13.5 लाख की नकदी तीन दिन पूर्व ही एके लाल की पत्नी को सौंपी थी।
इन एकाउंट को खुलवाना चाहते हैं एके लाल:
बैंक/शाखा खाताधारक का नाम
एचडीएफसी बैंक, लाजपत नगर, नई दिल्ली नीरज श्रीवास्तव
आईसीआईसीआई बैंक, सेक्टर-41 नोएडा नीरज श्रीवास्तव
बैंक आफ इंडिया, नवयुग मार्केट गाजियाबाद नीरज कुलश्रेष्ठ
एसबीआई, सेक्टर-39 नोएडा नीरज श्रीवास्तव
एसबीआई, आईपी रोड पीलिभीत अनिल कुमार लाल
बैंक ऑफ बडौदा, सेक्टर-29 नोएडा एके लाल/नीरज श्रीवास्तव
एसबीआईख् हरदुआ गंज अलीगढ़ एके लाल/नीरज श्रीवास्तव
एसबीआई, सेक्टर-39 नोएडा मैसर्स मुनिया इंटरप्राइजेज
एचडीएफसी, सेक्टर-41 नोएडा उत्सव/नीरज श्रीवास्तव