फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Facebook friends by making homes had stolen, caught

फेसबुक फ्रेंड बनाकर घरों में करता था चोरी, पकड़ा गया

Mon, 16 Jan 2017 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Mon, 16 Jan 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
Facebook friends by making homes had stolen, caught
फेसबुक - फोटो : demo pic

खोड़ा पुलिस ने फेसबुक के जरिए दोस्ती कर घरों में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को शनिवार रात इतवार पुस्ता के पास से गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने चोरी का लैपटॉप और लाखों रुपये की ज्वैलरी बरामद की है।

विज्ञापन


सीओ इंदिरापुरम अनिल कुमार ने बताया कि खोड़ा में 21 नवंबर 2016 को इंदिरा कालोनी निवासी विशाल कुमार ने फेसबुक फ्रेंड विशाल रावत को घर पर बुलाया था। विशाल खाने का सामान लेने मार्केट चले गए थे। वह करीब 20 मिनट बाद सामान लेकर लौटे तो देखा विशाल रावत घर से गायब था।
विज्ञापन


अलमारी में रखे गहने और नकदी गायब थे। विशाल रावत का नंबर भी बंद आ रहा था। उन्होंने तहरीर में पुलिस को बताया था कि विशाल रावत से उनकी दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। सीओ ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने विशाल रावत का नंबर सर्विलांस पर लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार रात को विशाल की लोकेशन खोड़ा के इतवार पुश्ता पर मिली। पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान मेरठ निवासी विशाल रावत को दबोच। पुलिस ने इसके पास से चोरी का लैपटॉप, दो सोने की चेन, दो अंगूठी, दो हार समेत अन्य सामान बरामद किया है।


उन्होंने बताया कि वारदात के बाद आरोपी फेसबुक आइडी और मोबाइल बंद कर देता था। इसके बाद दूसरी आइडी बनाकर अन्य लोगों को निशाना बनाता था। विशाल खोड़ा में किराए के मकान में रह रहा था।    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed