फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Entered the house of Dalit girl raped

घर में घुसकर दलित किशोरी से रेप

Thu, 31 Mar 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 31 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Entered the house of Dalit girl raped
किशोरी ने की आत्मदाह की कोशिश, गंभीर - फोटो : अमर उजाला

कविनगर थानाक्षेत्र की एक कालोनी में दलित किशोरी (16) से एमबीए छात्र ने घर में घुसकर रेप किया। इससे आहत किशोरी ने केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की। करीब 50 प्रतिशत झुलसी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने रेप, पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी भागा हुआ है। सीओ द्वितीय मनीष मिश्रा ने बताया कि घटना मंगलवार देर शाम की है। आठवीं पास किशोरी बुटीक का काम सीख रही है। परिवार में उसका भाई, मां और पिता हैं।
विज्ञापन


तीनों नौकरी करते हैं। घर पर वह अकेली थी, परिजन ड्यूटी पर थे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला पुष्पेंद्र यादव उर्फ बबलू और उसका दोस्त रेंचो घर में घुस गए। आरोप है कि पुष्पेंद्र ने कमरे में किशोरी को बंद कर रेप किया। रेंचो बाहर खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्पेंद्र ने विरोध करने पर किशोरी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान किशोरी का भाई आ गया। उसने उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन आरोपी उसे धमकी देकर भाग गए।

किशोरी ने भाई को आपबीती बताई और इसके बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया। भाई और परिजनों ने उसे कमरे से बाहर बुलाने की कोशिश की, मगर वह नहीं आई और कुछ देर बाद उसने खुद को आग लगा ली। परिजनों और आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला।


डॉक्टरों के मुताबिक, किशोरी करीब 50 प्रतिशत झुलस गई है। सीओ सेकेंड ने बताया कि पुष्पेंद्र को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। वह एमबीए फाइनल ईयर का छात्र है। आरोपी ने पुलिस हिरासत में रेप से इंकार किया है, उसका दावा है कि दोस्ती की वजह से वह किशोरी से मिलने गया था। रेंचो की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed