फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   'drasham Style gave police the slip by Manoj

‘दृश्यम’ स्टाइल में मनोज ने दिया पुलिस को चकमा

Mon, 22 Aug 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Mon, 22 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
'drasham Style gave police the slip by Manoj
अपराध - फोटो : अमर उजाला

भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य सूत्रधार मनोज ने ‘दृश्यम’ फिल्म की स्टाइल में पुलिस को चकमा दिया है। उसने अपना मोबाइल राजस्थान भिजवाया, जबकि वह खुद दिल्ली, एनसीआर में ही घूमता रहा। मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस राजस्थान में खाक छानती रही।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि  मनोज को अहसास था कि हमले में उसका नाम जरूर आएगा और इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के जरिए पुलिस उस तक पहुंच सकती है। लिहाजा उसने  फिल्म ‘दृश्यम’ से प्रेरित हो कर  पहले ही इसका तोड़ सोच लिया। फिल्म ‘दृश्यम’ में मनोज देवगन इसी तरह पुलिस को चकमा देता है। 
विज्ञापन


वारदात के बाद सबसे पहले पुलिस ने मनोज के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो वह राजस्थान में निकली। पुलिस टीमें राजस्थान में उसे तलाशने निकल पड़ीं। इसके बाद उसने अपना मोबाइल बंद करा दिया, जिससे उसकी लोकेशन मिलनी बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को लगता रहा कि वह राजस्थान में है, जबकि वह वहां था ही नहीं। पुलिस सूत्रों की मानें तो  हथियारों का बैग फेंकने के पीछे भी हमलावरों की कोई रणनीति हो सकती है , हालांकि इसकी  सच्चाई   मनोज की गिरफ्तारी के बाद ही साफ हो पाएगा।



 बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के करीबी माने जाने वाले कविनगर निवासी भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर 11 अगस्त को मुरादनगर के रावली रोड पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें तेवतिया समेत सात लोग घायल हो गए थे। उनका फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस मामले में पुलिस अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। मनीष और मनोज समेत छह मुख्य आरोपी भागे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed