फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dowry laws stayed overnight at the gate of the victim

रातभर ससुराल के गेट पर बैठी रही दहेज पीड़िता

Sun, 08 Jan 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sun, 08 Jan 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Dowry laws stayed overnight at the gate of the victim
अन्य - फोटो : अमर उजाला
अवंतिका कालोनी में एक विवाहिता शुक्रवार रात से लेकर शनिवार शाम तक ससुराल के बाहर गेट पर धरने पर बैठी रही। उसका आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया है। इस संबंध में कविनगर पुलिस से शिकायत की गई है। विवाहिता को उसके मायके वाले अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन


पीड़िता नेहा त्यागी गांव उकावली, बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर हैं। उनके पिता अनिल त्यागी ने बताया कि 15 फरवरी 2016 को उन्होंने नेहा की शादी अवंतिका कालोनी में रहने वाले एक युवक से की थी। उन्होंने शादी में करीब 40 लाख रुपये का खर्च किया था।
विज्ञापन


आरोप है कि शादी के एक माह बाद से ही पति और सास-ससुर उससे 20 लाख रुपये दहेज की मांग करते हुए तंग करने लगे। मांग पूरी न करने पर उसे घर में न रखने की धमकी दी गई। नेहा ने बताया कि तीन महीने पहले उसके पति और सास ने उन्हें जबरन मायके भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से उन्हें लेने नहीं पहुंचे। कई दिनों तक पति के नहीं आने पर नेहा के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों से बात की। समाज के लोगों ने भी कई बार गांव में पंचायत कर दोनों पक्षों के बीच फैसला कराने का प्रयास किया, लेकिन ससुराल के लोग नहीं माने। 

अनिल त्यागी का कहना है कि जब ससुरालियों ने नेहा को अपने साथ रखने से इंकार किया तो उन्होंने कविनगर पुलिस से मामले की शिकायत की थी। पुलिस की मौजूदगी में ससुरालियों ने 5 जनवरी को नेहा को मायके से ले जाने की बात कही थी।

बावजूद इसके वह तय समय पर नहीं पहुंचे। नेहा ने बताया कि शुक्रवार शाम वह सामान लेकर अवंतिका स्थित ससुराल पहुंच गई, जहां उसे घर का ताला बंद मिला और वह इसके बाद ससुराल में ही घर के बाहर धरने पर बैठ गईं।


पीड़िता कहना था कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वह ससुराल में घर के बाहर धरने पर बैठी रहेंगी। हालांकि शनिवार शाम मायके वाले उसे वापस लेकर चले गए। इस संबंध में कविनगर एसएचओ हेमंत राय का कहना है कि पुलिस तहरीर आने के बाद ही ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed