फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dial 100 training scheme launched

डायल 100 योजना की ट्रेनिंग का शुभारंभ

Mon, 07 Nov 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 07 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Dial 100 training scheme launched
डायल 100 योजना की ट्रेनिंग के शुभारंभ के दौरान पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल यूपी डायल 100 योजना की ट्रेनिंग का शुभारंभ शनिवार को हाईटेक इंजीनियरिंग कॉलेज में एसएसपी दीपक कुमार ने किया। इस मौके पर एसएसपी ने कहा कि डायल 100 से पुलिसिंग और बेहतर होगी।एसएसपी ने कहा कि अब 100 नंबर पर की जाने वाली कॉल कहीं और नहीं बल्कि सीधे लखनऊ से कनेक्ट होगी।

लखनऊ स्थित मॉडर्न कंट्रोल रूम से स्थानीय पुलिस और कंट्रोल रूम को कॉल की सूचना दी जाएगी। सूचना के 10 से 20 मिनट के भीतर पुलिस मौके पर पहुंचकर पीड़ित की समस्या का निदान करेगी। पुलिस ने गूगल पर सवा लाख प्वाइंट चिह्नित किए हैं। जहां से भी पीड़ित कॉल करेगा उसके आसपास मौजूद पीसीआर और लेपर्ड कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


इस योजना की ट्रेनिंग के लिए विभाग से 240 पुलिसकर्मी चयनित किए गए हैं। जिनकी ट्रेनिंग रविवार से शुरू कर दी गई है। यह ट्रेनिंग 25 नवंबर तक चलेगी।एसपी कंट्रोल रूम एके पांडेय ने बताया कि 100 डायल योजना के लिए चयनित किए गए पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग रविवार से लेकर 23 नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ट्रेनिंग में थाना प्रभारी और पीसीआर पर तैनात ड्राइवर भी हिस्सा लेंगे। 24 और 25 नवंबर को सभी थाना प्रभारियों, प्रत्येक थाने के दो एसआई और सिपाहियों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

 मिलती हैं झूठी शिकायतेंएसएसपी ने कहा कि उन्होंने गाजियाबाद में अपने 20 दिन के कार्यकाल के दौरान देखा है कि यहां लोग झूठी शिकायतें भी खूब कर पुलिस को परेशान करते हैं।

कंट्रोल रूम में भी  फर्जी कॉल आती हैं। उनके समक्ष भी झूठी शिकायतें रोजाना आती हैं। उन्होंने जनता से झूठी शिकायतें न करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed