{"_id":"58b5a47a4f1c1b8750830a35","slug":"dairy-operator-retailer-received-two-million-old-currency","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी संचालक-दुकानदार के पास मिली दो लाख की पुरानी करेंसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेयरी संचालक-दुकानदार के पास मिली दो लाख की पुरानी करेंसी
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 28 Feb 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
कैश के साथ पकड़ा गया डेयरी संचालक
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयनगर पुलिस ने दो लाख रुपये की पुरानी करेंसी बदलवाने आए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक डेयरी संचालक है और दूसरा दुकानदार। इनकम टैक्स विभाग इनसे पूछताछ कर रहा है।
विज्ञापन
एसएचओ विजयनगर नीरज कुमार ने बताया कि एक सूचना पर मंगलवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस ने घंटाघर से गोशाला की ओर आते हुए विनोद और सुनील कुमार निवासी चांदीनगर बागपत को दबोचा। ये डेयरी और दुकान करते हैं। इनकेपास से दो लाख रुपये की पुरानी करेंसी (एक-एक हजार रुपये के नोट) मिली है।
विज्ञापन
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें विजयनगर बाईपास पर एक व्यक्ति से मिलना था, जो उनसे पुरानी करेंसी लेकर उन्हें नई करेंसी देता। वह व्यक्ति कौन है, पुलिस उसके बारे में छानबीन कर रही है। इस बारे में इनकम टैक्स विभाग को भी सूचना दे दी गई है। इनकम टैक्स के अफसर भी छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस को यह पता नहीं चल सका है कि नोट किसके माध्यम से और कहां बदलवाए जाने थे। पुलिस को ऐसे एनआरआई पर भी शक है, जिनका हाथ कमीशन पर पुराने नोट बदलवाने में हो सकता है। दरअसल, गाजियाबाद में नोटबंदी के बाद से कई बार पुरानी करेंसी पकड़ी गई है।
नोटबंदी के बाद कब-कब पकड़ी गई पुरानी करेंसी
09 दिसंबर 16- कौशांबी से 27 लाख 53 हजार रुपये बरामद
12 जनवरी 17- शालीमार गार्डन से 31 लाख रुपये बरामद
21 फरवरी 17- कौशांबी से 15 लाख 30 हजार रुपये बरामद
25 फरवरी 17- शालीमार गार्डन से 48 लाख 97 हजार रुपये बरामद