{"_id":"5941556b4f1c1b65178b468e","slug":"crores-of-rupees-in-bank-after-27-days-of-conspiracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 दिन की साजिश के बाद हुई बैंक में करोड़ों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
27 दिन की साजिश के बाद हुई बैंक में करोड़ों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
मोदीनगर। पीएनबी की कपड़ा मिल शाखा में करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात को 27 दिन की साजिश के बाद अंजाम दिया गया। पुलिस जांच में कई अहम जानकारियां सामने आने के बाद पुलिस अब बैंक की 27 दिन की सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
हालांकि घटना के तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। बुधवार को पुलिस बैंक के पीछे बंद पड़ी टायर फैक्ट्री में चोरों का सुराग खंगालती दिखाई दी। पुलिस को बैंक में लॉकर लेने वालों पर भी शक है। वहीं, चौकी इंचार्ज निवाड़ी रोड सुखदेव यादव को इस मामले में लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
सीओ सदर पवन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम 27 दिन की फुटेज खंगालने के बाद कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगेंगे। मामले में तीन दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
शुरुआती जांच के बाद बैंक कर्मियों को भी क्लीन चिट नहीं दी गई है। घटना स्थल के निकट की कालोनियों में दो-चार दिन के भीतर किराए का मकान लेकर बसे लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
मोदी टायर फैक्ट्री में चोरी के कुछ आरोपी जमानत पर बाहर हैं। ऐसे में उनसे भी पूछताछ की जाएगी। लॉकर तोड़े गए हैं मगर इसके बावजूद कुछ चाभी बनाने वालों से भी पूछताछ की जा रही है। दावा है कि जल्द ही घटना के आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।