{"_id":"586167244f1c1b7675eeb4a8","slug":"credit-cards-in-purse-in-canada-of-1-17-lakh-shopping","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेडिट कार्ड पर्स में, कनाडा में हुई 1.17 लाख की शॉपिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रेडिट कार्ड पर्स में, कनाडा में हुई 1.17 लाख की शॉपिंग
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Tue, 27 Dec 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Fraud
इंदिरापुरम नीतिखंड निवासी एक निजी कंपनी के अधिकारी के क्रेडिट कार्ड से ठगों ने कनाडा में 1.17 लाख रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। रविवार रात दो बजे आए एसएमएस को उन्होंने सोमवार सुबह देखा तो पुलिस को तहरीर दी।
नीतिखंड-1 निवासी श्वेतांक नोएडा की एक निजी कंपनी में अफसर हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह वह सोकर उठे तो देखा कि फोन में 14 मैसेज थे। उन्होंने मैसेज खोले तो क्रेडिट कार्ड से 1.17 लाख रुपये की खरीदारी की गई थी।
उन्होंने तुरंत अपना पर्स चेक किया तो क्रेडिट कार्ड उसमें था। उन्होंने तुरंत कस्टमर केयर को कॉल कर कार्ड ब्लॉक करवाया। इसके बाद थाना इंदिरापुरम आकर मामले की शिकायत दी।
विज्ञापन
एसएचओ इंदिरापुरम बीआर जैदी ने बताया कि शॉपिंग के बाद आए एसएमएस से पता चला है कि शॉपिंग कनाडा से की गई है। हालांकि यह जांच की जा रही है कि जब कार्ड उनकी जेब में था तो शॉपिंग कैसे की गई। जांच में साइबर सेल की भी मदद ली जाएगी।