{"_id":"584c1e124f1c1bf95944b7de","slug":"city-and-highway-jam-weddings","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादियों के चलते शहर और हाईवे जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादियों के चलते शहर और हाईवे जाम
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 10 Dec 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
प्रमुख मार्गों पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
शहर में शादियों के चलते एनएच-24 और एनएच-58 शनिवार को जाम लगा गया, जिसकी वजह से लोगों घंटों परेशान रहे। शाम पांच बजे से लेकर देर रात तक एबीईएस कट, छिजारसी कट, विजय नगर बाईपास, लालकुआं, जीटी रोड, हापुड़ चुंगी, राजनगर एक्सटेंशन मोराटा, मुरादनगर, मोदीनगर, मोहन नगर, मेरठ तिराहा पर जाम की वजह से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
यातायात की रफ्तार इतनी कम हो गई कि 10 मिनट की दूरी तय करने में एक से डेढ़ घंटा लग गया।जाम में फंसे लोगों ने व्हॉट्स एप और ट्वीट कर ट्रैफिक पुलिस को सूचना दी। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि रांग साइड से आने वाले वाहनों के आने की वजह से जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन
शहर में जगह-जगह शादियों की वजह भी यातायात धीमा हो गया। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने के निर्देश दिए गए हैं।