फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Child killing neighbor Buried the body in the house

बच्चे की हत्या कर पड़ोसी ने शव को घर में दफनाया

Sat, 10 Jun 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद Updated Sat, 10 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Child killing neighbor Buried the body in the house
शव को घर में दफनाया - फोटो : amar ujala

 शहीद नगर में पानी के गुब्बारे के फूटने पर उसके छींटे पोते की आंख पर पड़ा तो गुस्साए पड़ोसी ने 10 साल के बच्चे की हत्या कर दी और हाथ-पैर तोड़कर शव घर में ही दफना दिया। घटना का खुलासा छठवें दिन तब हुआ जब पड़ोसी के ताला बंद घर से बदबू उठने लगी। शनिवार को पुलिस ने ताला तोड़कर शव को बरामद कर लिया। इस खबर से कालोनी में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


हंगामे की आशंका पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।शहीद नगर ए 86 में इमरान परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा समीर (10) दिल्ली के एक प्राइमरी स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र था। मृतक के पिता इमरान ने बताया कि पांच जून को उनका बेटा समीर गुब्बारे में पानी भरकर बच्चों के साथ खेल रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान गुब्बारा फूट गया और उसका पानी पड़ोसी अब्बास चौधरी के पोते इन्नू की आंख में गिर गया। इस पर उनका अब्बास की पत्नी जन्नती से विवाद हो गया। अब्बास ने उन्हें धमकी दी। इमरान ने बताया कि शाम को सभी लोग नमाज अता कर घर लौटे तो समीर पास की दुकान से सामान खरीदने के लिए गया था। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो उसकी काफी तलाश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक उसका पता नहीं चलने पर उन्होंने साहिबाबाद थाने में समीर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार को इमरान ने अब्बास के घर पर ताला लटका देखा तो उन्हें शक हुआ।  शक होने पर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने घर का ताला तोड़कर अंदर देखा तो घर में बदबू आ रही थी।

पुलिस टीम ने एक कमरे में पड़ी मशीन के पास गत्ते को हटाकर देखा तो उनके मिट्टी उखड़ी थी। मिट्टी को हटाया गया तो चार फीट के गड्ढे में समीर का शव दिखा। उसके हाथ पैर तोड़कर शव को मिट्टी से दबाया गया था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


इमरान की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी अब्बास चौधरी, पत्नी जन्नती, बेटा इकबाल, सोनू और डब्बू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी अनूप सिंह का कहना है कि पुलिस टीम ने अब्बास चौधरी को कालोनी से ही गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चार अन्य लोगों की तलाश जारी है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed