फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case of fake ration card: Food and Logistics Minister class of Lee Officers

फर्जी राशनकार्ड का मामला: खाद्य एवं रसद मंत्री ने ली अफसरों की क्लास

Thu, 20 Apr 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 20 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Case of fake ration card: Food and Logistics Minister class of Lee Officers
राज्यमंत्री अतुल गर्ग - फोटो : अमर उजाला

यूपी में लाखों की संख्या में फर्जी राशनकार्ड को लेकर खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने सभी जिलों के डीएसओ को 100 दिन का समय दिया है। बुधवार को लखनऊ स्थित अपने ऑफिस सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने अफसरों की जमकर क्लास लगाई।

विज्ञापन


राज्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि सभी जनपदों के अफसर राशनकार्ड की स्क्रूटनी का काम शुरू कर दें। जितने भी फर्जी राशनकार्ड हैं, वह 100 दिन के अंदर निरस्त हो जाने चाहिए। बैठक में खाद्य आयुक्त एवं प्रमुख सचिव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


खाद्य एवं रसद मंत्री अतुल गर्ग ने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में नियमों को ताक पर रखकर राशन डीलरों और विभागीय अधिकारियों ने ऐसे लोगों के राशनकार्ड जारी कर दिए जो इसके लिए पात्र ही नहीं हैं। जबकि प्रदेश में एक बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जिन्हें सरकारी राशन की जरूरत तो है मगर उनके पास राशनकार्ड ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में पात्र लोगों के राशनकार्ड जल्द से जल्द बनवाए जाएं। प्रदेश में एक भी गरीब परिवार राशनकार्ड के बिना नहीं रहना चाहिए। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सरकारी राशन की दुकानों पर राशन का वितरण इमानदारी से एवं समय पर किया जाना चाहिए।


बैठक में राज्यमंत्री ने हाल ही में शासन को भेजे गए नोएडा के डीएम के उस पत्र का भी जिक्र किया जिसमें बताया गया था कि नोएडा में सिर्फ 30 फीसदी ही सरकारी राशन की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed